फतेहपुर: जल शक्ति विभाग को ठेकेदार ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम, बिल न बनने पर आमरण अनशन की चेतावनी
फतेहपुर: जल शक्ति विभाग को ठेकेदार ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम, बिल न बनने पर आमरण अनशन की चेतावनी
Fatehpur Baljeet Thakur
फतेहपुर। कोहलड़ी निवासी ठेकेदार ने जल शक्ति विभाग उपमंडल फतेहपुर में किए गए विभिन्न विकास कार्यों के लंबित बिलों को लेकर विभाग को सात दिन का समय दिया है। ठेकेदार ने चेतावनी दी है कि निर्धारित अवधि में बिल तैयार एवं भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो वह एसडीओ कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन शुरू करेगा।
ठेकेदार की ओर से जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को दिए गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि उनके द्वारा किए गए कार्यों के बिल लंबे समय से लंबित हैं। पत्र के अनुसार, कई बार विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
पत्र में बताया गया है कि एलडबल्यूएसएस बीँड कोहलड़ी पंचायत के पेयजल योजना से संबंधित कार्यों के बिल भी लंबित हैं। ठेकेदार ने आरोप लगाया कि संबंधित कार्यों के बावजूद भुगतान प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जा रही है।
पत्र में विशेष रूप से Running & Operation से संबंधित कार्य तथा dismantling/re-laying pipe आदि कार्यों का उल्लेख किया गया है। ठेकेदार का कहना है कि इन कार्यों के बिल तैयार कर भुगतान प्रक्रिया पूरी की जाए।
ठेकेदार ने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि सात दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह एसडीओ जल शक्ति विभाग कार्यालय फतेहपुर के समक्ष आमरण अनशन शुरू करने के लिए मजबूर होगा।
पत्र की प्रतियां एसडीएम फतेहपुर, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग फतेहपुर, थाना प्रभारी पुलिस थाना फतेहपुर तथा संबंधित पंचायत को भी भेजी गई हैं।
अब देखना होगा कि ठेकेदार की चेतावनी के बाद जल शक्ति विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और लंबित बिलों को लेकर कब तक समाधान निकाला जाता है।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें