जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस !

 जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस !



फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुनेट के मोच क्षेत्र में शैड निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ जमीनी विवाद बहसबाजी के बाद मारपीट में तब्दील हो गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस थाना फतेहपुर में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

मोच निवासी सुरेश कुमार ने आरोप लगाया कि उसने अपनी भूमि पर बने शैड के नीचे कंक्रीट डालने का कार्य शुरू किया था। इसी दौरान उसके पड़ोसियों ने कथित तौर पर कार्य को रोक दिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। सुरेश कुमार के अनुसार, इस दौरान उसके बेटों को भी चोटें आई हैं। उसने बताया कि उसने अपनी ही भूमि पर छोटा सा शैड बनाया है और उसके नीचे बजरी बिछाने का कार्य किया जा रहा था, लेकिन पड़ोसियों ने इसका विरोध किया।

सुरेश कुमार का कहना है कि इस मामले की शिकायत पुलिस थाना फतेहपुर में दर्ज करवाई गई है। वहीं, पुलिस थाना फतेहपुर से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा जांच के बाद कलंदरा तैयार कर आगामी कार्रवाई के लिए उपमंडलाधिकारी फतेहपुर की अदालत को भेज दिया गया है।

ग्राम पंचायत सुनेट के उपप्रधान कुलविंदर सिंह समकड़िया से जानना चाहा तो उन्होंने  बताया कि मामला मुख्य रूप से जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। पंचायत की ओर से इस विवाद को सुलझाने के लिए करीब तीन-चार बार मौके का निरीक्षण किया जा चुका है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति नहीं बन पाई। उन्होंने बताया कि सुरेश कुमार रास्ते के लिए करीब डेढ़ मीटर जगह छोड़ने के लिए तैयार है।

वहीं, राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि जिस व्यक्ति ने सात मरले भूमि खरीदी है, उसे भूमि का कब्जा दिलाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि भूमि की तकसीम की प्रक्रिया चल रही है और तकसीम पूरी होने के बाद ही शेष भूमि का पूरा रकबा स्पष्ट हो पाएगा।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पिछले कुछ वर्षों से जमीनी विवाद चला आ रहा है, जो अब लड़ाई-झगड़े तक पहुंच गया है। क्षेत्र के बुद्धिजीवी लोगों ने दोनों पक्षों से अपील की है कि वे आपसी विवाद को बढ़ाने के बजाय मिल-बैठकर बातचीत के माध्यम से जमीनी विवाद का समाधान निकालने का प्रयास करें, ताकि क्षेत्र में आपसी भाईचारा और शांति बनी रहे !


ज्वाली से राजेश कतनौरिया

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

पंजाब सरकार के DA फैसले के बाद हिमाचल के कर्मचारियों को भी घोषणा का इंतजार