छात्राओं एवं विद्यार्थियों कीशिकायतों को लेकर एबीवीपी नूरपुर इकाई ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

 छात्राओं एवं विद्यार्थियों  कीशिकायतों को लेकर एबीवीपी  नूरपुर इकाई ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

(नूरपुर:-विनय महाजन)


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नूरपुर इकाई द्वारा आज कॉलेज में विद्यार्थियों एवं छात्राओं की ओर से प्राप्त शिकायतों को लेकर कॉलेज के प्राचार्य महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।विद्यार्थी परिषद ने प्राचार्य महोदय के समक्ष विद्यार्थियों की गंभीर समस्याओं को रखते हुए बताया कि कुछ छात्राओं द्वारा शिकायत की गई है कि teachers कथित तौर पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, डराया-धमकाया जा रहा है तथा उनकी व्यक्तिगत जिंदगी को ले कर टिप्पणियां की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त कुछ विद्यार्थियों का आरोप है कि उन्हें अपने विषय बदलने के लिए दबाव में लिया जा रहा है एबीवीपी  ने कहा कि विद्यार्थियों पर इस प्रकार का दबाव उनके शैक्षणिक भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। परिषद के अनुसार, ऐसी परिस्थितियों के कारण कुछ विद्यार्थी कॉलेज छोड़ने के लिए मजबूर होने की स्थिति तक पहुंच चुके हैं।*

ज्ञापन के माध्यम से विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज प्रशासन से मांग की कि विद्यार्थियों की शिकायतों की निष्पक्ष एवं गंभीरता से जाँच करवाई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही विद्यार्थियों को बिना किसी भय, दबाव या भेदभाव के पढ़ाई करने के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध करवाया जाए।

परिषद ने यह भी आरोप लगाया कि कॉलेज के प्रशासनिक मामलों पर बाहरी एवं राजनीतिक दबाव बनाए जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। ABVP ने कॉलेज प्रशासन से स्पष्ट रूप से मांग की कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार के बाहरी दबाव को प्राथमिकता न देते हुए निष्पक्ष रूप से निर्णय लिया जाए।एबीवीपी  नूरपुर इकाई ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के अधिकारों, सम्मान और उनके शैक्षणिक भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होने देगी। परिषद ने कॉलेज प्रशासन से पूरे मामले पर शीघ्र उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक