राष्ट्रीय खेल दिवस पर ढालपुर में दिखा खेल प्रतिभाओं का जोश 250 खिलाड़ियों ने लिया विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा

 राष्ट्रीय खेल दिवस पर ढालपुर में दिखा खेल प्रतिभाओं का जोश


250 खिलाड़ियों ने लिया विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा


कुल्लू, 2 सितंबर: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ढालपुर खेल परिसर में बुधवार को खेल प्रतिभाओं ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, जिला कुल्लू द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हॉकी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग और बैडमिंटन की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें करीब 250 खिलाड़ियों एवं खेल प्रशिक्षकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस. ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन, मेहनत और स्वस्थ जीवनशैली को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर  मुख्य अतिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।       

       उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का भी प्रभावी माध्यम हैं।

   जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने बताया कि टेबल टेनिस में युबिता ने गर्ल्स अंडर-11 का स्वर्ण पदक हासिल किया। बॉयज अंडर-11 में हेयांश, जबकि अंडर-19 में धनंजय विजेता रहे। विमेंस सिंगल्स में दीक्षा तथा मेंस सिंगल्स में सिद्धार्थ ने स्वर्ण पदक जीता।

   बैडमिंटन के अंडर-15 गर्ल्स में शाव्या धीमान और बॉयज में अर्श ठाकुर विजेता रहे। अंडर-19 गर्ल्स में सृष्टि ठाकुर ने विजेता का खिताब हासिल किया। बास्केटबॉल के अंडर-19 बॉयज एवं गर्ल्स दोनों वर्गों में एकेडमी-ए कुल्लू विजेता तथा कुल्लू कॉलेज रनर-अप रहा। वॉलीबॉल में खेलो इंडिया सेंटर सीनियर ने विजेता और खेलो इंडिया सेंटर जूनियर ने रनर-अप का खिताब हासिल किया।

    हॉकी के गर्ल्स वर्ग में ‘गर्ल्स इन ब्लैक’ तथा बॉयज वर्ग में ‘सीनियर-7’ विजेता रहे। बॉक्सिंग के विभिन्न भार वर्गों में तन्मय, वीरेंद्र, अनमोल, देव राम, सुन्यांश और उज्जवल ने विजेता का खिताब हासिल किया।      जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि विभाग भविष्य में भी इस प्रकार की खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए प्रयासरत रहेगा। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग