रिवालसर में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, बच्चों ने एक स्वर में किया सामूहिक गायन

 रिवालसर में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, बच्चों ने एक स्वर में किया सामूहिक गायन


रिवालसर : अजय सूर्या /

 विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के आह्वान पर ‘नमामि भारतम्, वन्दे मातरम्’ सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर रिवालसर की ओर से शिव भवन, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रिवालसर में किया गया। कार्यक्रम में बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।


कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत ‘वन्दे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुई। 25 सितंबर को सुबह 11 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों, शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने एक स्वर में ‘वन्दे मातरम्’ का गायन कर पूरे परिसर को राष्ट्रभक्ति के भाव से भर दिया।


स्कूल के मुख्य प्रवक्ता पद्म नाभ ने मुख्य अतिथि विधायक इंद्र सिंह गांधी का शॉल और हिमाचली टोपी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए स्कूल के बच्चों के लिए 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम में भाजपा बल्ह मंडल महामंत्री ढमेश्वर ठाकुर, प्रदेश भाजपा महासचिव प्रियंता शर्मा, भारती शर्मा, सोहन गुप्ता, स्कूल प्रधानाचार्य अनुपमा शर्मा, उपप्रधानाचार्य मीरा देवी, स्कूल स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।


कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर ‘वन्दे मातरम्’ और राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंज उठा। सामूहिक गायन के माध्यम से विद्यार्थियों में देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित किया गया।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग निर्माण को मिली रफ्तार, 9 पेड़ों की कटाई की अनुमति

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

सूद सभा पालमपुर ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ