33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन
33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन
33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस 2026 का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलोहड़ा में किया गया। इस विज्ञान कांग्रेस में ज्वाली और फतेहपुर ब्लॉक के 65 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने जूनियर, सीनियर तथा सीनियर सेकेंडरी वर्गों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने क्विज, मैथ्स ओलंपियाड, एक्टिविटी कॉर्नर तथा मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
जूनियर वर्ग में मानवी, आराध्या, रिद्धि ठाकुर, आरोही मनहास और आदर्श डोगरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक्टिविटी कॉर्नर, क्विज तथा मैथ्स ओलंपियाड में प्रथम स्थान हासिल किया।
इसी प्रकार सीनियर वर्ग में सचित शर्मा, हर्षित, पार्थ और प्रियांश ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए क्विज, मैथ्स ओलंपियाड में प्रथम और एक्टिविटी कॉर्नर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं सीनियर सेकेंडरी वर्ग में विभूति, मयंक धीमान, कार्तिक शर्मा, रितीश चौधरी और अवनी शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैथ्स ओलंपियाड, एक्टिविटी कॉर्नर तथा मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ उनके माता-पिता में भी खुशी की लहर है।
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय के चेयरमैन वरिंद्र नरियाल एवं प्रधानाचार्य राकेश राणा सहित समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनकी सफलता के लिए बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन वरिंद्र नरियाल और प्रधानाचार्य राकेश राणा ने कहा कि चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में विद्यार्थियों का यह शानदार प्रदर्शन पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। विद्यार्थियों ने विद्यालय से बाहर आयोजित प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर जीत का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, आत्मविश्वास और नई चीजें सीखने की भावना को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने सभी विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा मार्गदर्शक शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
ज्वाली से राजेश कतनौरिया !

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें