नागरिक चिकित्सालय करसोग में निर्माण कार्यों का एसडीएम ने लिया जायजा अस्पताल परिसर को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के संबंध में दिए दिशा निर्देश

 नागरिक चिकित्सालय करसोग में निर्माण कार्यों का एसडीएम ने लिया जायजा

अस्पताल परिसर को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के संबंध में दिए दिशा निर्देश 


करसोग



नागरिक चिकित्सालय करसोग में स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ करने तथा निर्माण कार्यों को गति देने के उद्देश्य से एसडीएम करसोग अलीशा चौहान ने चिकित्सालय का दौरा कर अस्पताल में उपलब्ध विभिन सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपाल चौहान तथा लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता अजय राज गुप्ता भी उपस्थित रहे।

 इस दौरान एसडीएम ने अस्पताल परिसर में चल रहे तथा प्रस्तावित विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया और विकास कार्यों की प्रगति, आवश्यकताओं की समीक्षा की।

एसडीएम अलीशा चौहान ने अस्पताल में उपचाराधीन गंभीर कुपोषण से ग्रसित बच्चे का कुशलक्षेम भी जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उसके स्वास्थ्य एवं उपचार की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।


एसडीएम ने अस्पताल परिसर को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

उन्होंने मुख्य सड़क मार्ग से अस्पताल परिसर तक  बिना किसी रुकावट के एंबुलेंस की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक एंबुलेंस मार्ग की व्यवस्था करने की संभावनाओं को तलाशने के लोक निर्माण विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए ताकि गंभीर स्थिति में मरीजों को शीघ्र अति शीघ्र बिना किसी रुकावट के उपचार सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपाल चौहान ने एसडीएम को नागरिक चिकित्सालय में  उपलब्ध विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं तथा वर्तमान में चल रहे व प्रस्तावित निर्माण कार्यों  और विभाग की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया।

उन्होंने कहा कि अस्पताल की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रशासन एवं विभिन्न विभागों का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने एसडीएम तथा सभी संबंधित विभागों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त्त किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद