डॉ. शांडिल ने किया अत्याधुनिक निर्माणाधीन बहुउद्देशीय अस्पताल का निरीक्षण

 डॉ. शांडिल ने किया अत्याधुनिक निर्माणाधीन बहुउद्देशीय अस्पताल का निरीक्षण 



स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन के कथेड़ में निर्माणाधीन अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल का निरीक्षण किया।
डॉ. शांडिल ने निर्माणाधीन अस्पताल, तृतीय स्तरीय ट्रॉमा केन्द्र तथा मातृ एवं शिशु अस्पताल के भवनों का निरीक्षण किया और अस्पताल का कार्य फाइनल करने के लिए  संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।
स्वास्थ्य मंत्री ने लोक निर्माण विभाग को अस्पताल तक आने-जाने वाले मार्ग को और बेहतर बनाने के साथ साथ चौड़ा करने के लिए आगामी कार्यवाही करने के  आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि  बहुदेशीय अस्पताल को अंतिम रूप देने के लिए इसी माह एक समीक्षा बैठक का आयोजन भी किया जाएगा।
डॉ. शांडिल ने कहा कि 200 बिस्तर वाले बहुउद्देशीय अस्पताल में ट्रॉमा केन्द्र के साथ-साथ मातृ शिशु इकाई का पृथक से निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय अस्पताल के निर्माण पर लगभग 200 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर नगर निगम सोलन की पार्षद अरुणा ठाकुर ,शहरी कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरेंद्र बंसल , विकास ठाकुर , चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवर, वरिष्ठ चिकित्सक  डॉ. संदीप जैन, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

व्यवस्था परिवर्तन या अपनों का परिवर्तन? नूरपुर में कथित भ्रष्टाचार पर अकिल बख्शी का तीखा हमला

डमटाल पुलिस की वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, खैर के 84 लट्ठे बरामद