हिन्दी दिवस के उपलक्ष में चल रहे पखवाड़े के  समापन समारोह कार्यक्रम का आयोजन 

 हिन्दी दिवस के उपलक्ष में चल रहे पखवाड़े के  समापन समारोह कार्यक्रम का आयोजन

नूरपुर से विनय महाजन       


                         

 हिन्दी दिवस के उपलक्ष में चल रहे पखवाड़े के  समापन समारोह का कार्यक्रम आज महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ॰ अनिल कुमार ठाकुर के अध्यक्षता में सम्पन्न  किया गया।इस  कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से किया गया। उसके उपरांत हिमाचल गौरव सम्मान से सम्मानित डॉ॰ ओम प्रकाश शर्मा जी का  "हिंदी एवं पहाड़ी बोलियां :एक विमर्श" विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया । अपने व्याख्यान में डॉ॰ ओम प्रकाश शर्मा ने बच्चों को हिंदी भाषा के उद्भव और विकास के ऊपर मार्गदर्शन दिया। साथ ही उन्होंने हिंदी भाषा की लिपि देवनागरी को भी विश्व की सबसे वैज्ञानिक लिपि बताते हुए इसकी समृद्धि के बारे में बच्चों को ज्ञान प्रदान किया। तत्पश्चात महाविद्यालय के बच्चों ने मंच पर नृत्य प्रस्तुत किया और साथ में महाविद्यालय के प्रांगण में विद्यार्थियों से दुर्व्यवहार विरोधी एक नुक्कड़ नाटिका का आयोजन भी किया।  महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ॰ अनिल कुमार ठाकुर जी ने बच्चों को अपने बधाई संदेश में कहा कि इस तरह से आप लोग छोटे-छोटे मंच पर अपनी प्रस्तुतियां देकर अपने आप को एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व के रूप में स्थापित कर सकते हैं। उनका कहना है की शुरुआत से ही शुरू होकर लोग ऊंची ऊंची जगह पर पहुंचते हैं। बच्चों की प्रस्तुतियों को देखते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य  ने बच्चों से कहा कि यदि वह चाहे जीवन को अपने तरीके से बदल सकते हैं, बच्चों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा की मेहनत से ही सारी सफलता प्राप्त की जा सकती है। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में उपस्थित सहायक आचार्य रीमा ने भी बच्चों को संबोधित किया और उन्हें बधाई  संदेश दिया। उन्होंने न केवल बच्चों को बधाई संदेश दिया अपितु महाविद्यालय के हिंदी विभाग को भी पूरी तरह से सराहा। हिंदी विभाग की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के साप्ताहिक कार्यक्रम बहुत कम देखने को मिलते हैं और वह भी अपनी भाषा और संस्कृति को लेकर अगर कार्यक्रम किया जाए तो वह तो विलक्षण ही होता है। इस कार्यक्रम में लगभग 70 से 80 बच्चों ने भाग लिया और अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां दी।  कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे काव्य प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता निबंध लेखन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को समृद्धि चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा विभाग के आचार्य डॉ॰ अनिल कुमार ने सबको बधाई देते हुए सबका हार्दिक आभार और धन्यवाद व्यक्त किया इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉक्टर और रोहित कुमार और सहायिकाचार्य मधुबाला भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता