U-19 खेलकूद प्रतियोगिता में त्रिसंगम पब्लिक स्कूल रिवालसर का शानदार प्रदर्शन
U-19 खेलकूद प्रतियोगिता में त्रिसंगम पब्लिक स्कूल रिवालसर का शानदार प्रदर्शन
अजय सूर्या रिवालसर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुरूकोठा में आयोजित अंडर-19 खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में एपीएमसी मंडी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
प्रतियोगिता में त्रिसंगम पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के चेयरमैन बी.डी. शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों ने संस्कृत गीतिका और सुगम संगीत में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि समूह गान में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, शतरंज प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ी ने चौथा रैंक हासिल किया।
इसके अलावा कबड्डी टीम ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण चंद शर्मा सहित समस्त शिक्षकों ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और लगन के चलते विद्यालय लगातार विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें