मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

 मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता


लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए मतदान और मतगणना के लिए विभिन्न प्रबंधो एवं व्यवस्थाओं के संबंध में उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसपाल की अध्यक्षता में आज राजकीय सहस्‍त्राब्‍दी बहु तकनीकी संस्थान सरोल में एक बैठक का आयोजन किया गया । 

मुकेश रेपसपाल ने बैठक में मतदान और मतगणना के दौरान प्रभावी कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मतदान कर्मियों के लिए आवास व खानपान के अलावा इस दौरान इस दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वच्छ पेयजल, अवाधित विद्युत आपूर्ति तथा पार्किंग सुविधा इत्यादि बारे संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टियों को बेहतर परिवहन सुविधा सुनिश्चित बनाने को लेकर उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक राज्य पथ परिवहन निगम को मूवमेंट प्लान के आधार पर जीपीएस सहित बसों की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने को कहा । 

उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान और मतगणना वाले दिन संबंधित विभागों के अधिकारियों को सड़क सुविधा बहाल रखने, पेयजलपूर्ति और विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के निर्देश भी दिए । उन्होंने मतगणना के लिए विद्युत आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर राजकीय सहस्‍त्राब्‍दी बहु तकनीकी संस्थान सरोल में जनरेटर सेट लगाने को कहा । 

उपायुक्त चंबा ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को मतगणना स्थल पर अग्निशमन वाहन तैनात करने और पर्याप्त संख्या में अग्निशमन यंत्र स्थापित करने के भी निर्देश दिए। 

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को पोलिंग पार्टियों तथा मतगणना अधिकारियों के लिए रहने तथा खाने पीने की बेहतर व्यवस्था करने को कहा। 

मुकेश रेपसवाल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित क्विक रिस्पांस टीम को क्रियाशील रखने को कहा । 

बैठक में इंटरनेट एवं कनेक्टिविटी संचार साधनों, मतगणना के लिए फर्नीचर कंप्यूटर प्रिंटर इत्यादि, पोलिंग पार्टियों ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की परिवहन व्यवस्था, ध्वनि प्रसारण सेवाएं तथा मीडिया सेंटर की स्थापना के अलावा मतगणना परिसर की साफ सफाई सहित दस से अधिक अलग अलग मदों पर विस्तृत चर्चा की गई। 

बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान, सहायक आयुक्त पीपी सिंह, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न नोडल अधिकारी तथा आईटीबीपी के अधिकारियों सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे ।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला