सेना के जवान की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला

सेना के जवान की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला


जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला के पति लेह-लद्दाख में तैनात हैं. मूल रूप से खूंटी के कर्रा का रहनेवाला सैनिक का परिवार रांची के कोकर में ही किराए के मकान में रहता है. सेना के जवान का परिवार रांची के लालखटंगा में जमीन खरीद कर घर बना रहा है. 10-15 दिन पहले महिला अर्धनिर्मित घर बनाने के लिए वहां रह रही थी. उसके साथ एक 6-7 साल का एवं एक चार माह का बेटा था. रात बारह से एक बजे के बीच चार युवक उनके घर में प्रवेश कर गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।

लालखटंगा के युवक ने जानकारी दी कि मंगलवार की सुबह पांच बजे महिला की बहन का फोन आया. उन्होंने कहा कि दीदी का फोन नहीं लग रहा है. जाकर देखो. इसके बाद जब युवक घर पहुंचा तो पीड़ित महिला ने उसे बताया कि रात में लाइट कटी हुई थी. रात में पानी लेने घर से बाहर निकली थी इसी दौरान उसके घर में एक युवक प्रवेश कर गया। आरोपी ने महिला से कहा कि चुप रहो नहीं, तो बच्चों को मार डालेंगे. उसके बाद तीन अन्य युवकों को भी उसने घर में बुला लिया एवं सामूहिक दुष्कर्म किया. आरोपियों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए एवं मोबाइल तोड़ डाला।

ग्रामीण एसपी ने बताया कि महिला की मेडिकल जांच करायी गयी है. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है. जल्द मामला स्पष्ट हो जाएगा. आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।




टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,