भेजा गया तीन दिन की पुलिस रिमांड पर नूरपुर के बाण गांव में गोली चलाने वाले आरोपी को, पुरानी रंजिश के चलते चली गोली

भेजा गया तीन दिन की पुलिस रिमांड पर नूरपुर के बाण गांव में गोली चलाने वाले आरोपी को, पुरानी रंजिश के चलते चली गोली 


आपको बता दें कि रविवार रात को नूरपुर के बाण गांव में आपसी विवाद के बीच गोली चलने की घटना सामने आई जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता हाकम चंद शर्मा निवासी गांव बाण तकरीब रात सवा 10 बजे अपने घर में पत्नी और बेटी के साथ बैठा था। इस बीच हाकम चंद  के आंगन में किसी ने पथराव किया। आवाज़ सुनते ही हाकम चंद घर से बाहर आंगन में पहुंचा तो आरोपियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई और उसे जान से मारने की नीयत से डबल बैरल बंदूक से फायर कर दिया। जिसके चलते बंदूक के छर्रों से पीड़ित व्यक्ति घायल हो गया। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर बंदूक को बरामद किया ।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25 भारतीय शस्त्र अधिनियम, आईपीसी की धारा 307, 323, 188 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिस बंदूक से फायर किया गया उसका पता लगाया जा रहा है कि बंदूक लाइसेंस वाली या बिना लाइसेंस वाली है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है आरोपियों ने अपनी लाइसेंसी बंदूकें पुलिस के पास जमा करा दी हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों हमलावरों गुरबचन धीमान और बलकार सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास और भारतीय शस्त्र अधिनियम का मामला दर्ज किया है। इस वारदात के पीछे आरोपियों की शिकायतकर्ता से कोई पुरानी रंजिश की बजह बताई जा रही है। सोमवार को नूरपुर की अदालत में दोनों गिरफ्तार आरोपियों को पेश किया गया है, जहां से इन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,