कुदरत का कहर:तेज आंधी से पलटा आम का पेड़

 कुदरत का कहर:तेज आंधी से पलटा आम का पेड़

महिला की मौत दो गंभीर रूप से घायल 


 ( जनक पटियाल) 

लंज(कांगड़ा) शाहपुर उपमण्डल के तहत पंचायत परगोड़ के गांव गुब्बर में कुदरत का कहर बन बरपा है। आज दोपहर करीबन 2 बजे आए भारी तूफान में एक आम का पेड़ जड़ से ही उखड़ गया।जिसमें 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। वहीं मौजूद स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से उनको निकाला व अस्पताल के लिए भेजा। जानकारी देते हुए पंचायत प्रधान हेमराज ने बताया कि गुब्बर अस्पताल के समीप ही एक भंडारे का आयोजन किया जा रहा था जिसमे काफी लोग मौजूद प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे हुए थे अचानक तेज तूफान आया जिसमें एक बड़ा आम का पेड़ उखड़ कर गिर गया। जिसकी चपेट में एक महिला मोनिका राणा उर्म 38 साल पत्नी अरविंद कुमार निवासी लपियाणा जो लपियाणा अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात थी उसकी मौत टांडा मैडिकल कालेज में हो गई मोनिका राणा अपने पिछे 14 साल की लडकी व 11 साल लडका छोड गई है वहीं हादसे के दौरान घायल हुए चेतन का ईलाज शाहपुर अस्पताल व राजकुमार का फोर्टिस अस्पताल में ईलाज चल रहा है 

हादसे के दौरान स्थानीय लोगों व वन विभाग के कर्मचारियों ने कडी मशकत के वाद पेड की टहनियों का काट व पेड के निचे आऐ लोगों को निकाला व अस्पाकल पंहुचाया 

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठनियां , पंचायत. प्रधान परगोड हेमराज, पंचायत प्रधान लपियाणा कीकर सिंह,चंगर काग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजन सिंह,व्लाक कांग्रेस कमेटी महासचिव अशोक भारती आदि लोगों ने इस हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल