लोकसभा चुनावों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार पारदर्शी तथा भयमुक्त बनाए रखने के लिए जिला चम्बा में सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं

लोकसभा चुनावों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार पारदर्शी तथा भयमुक्त बनाए रखने के लिए जिला चम्बा में सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं


तथा कानून व्यवस्था का सख्ती से पालन किया जा रहा है। यह बात जिला निर्वाचन अधिकारी चम्बा मुकेश रेपस्वाल ने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए कही। उन्होंने बताया कि जिला के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में विभिन्न स्तर पर जांच व निगरानी टीमों को तैनात किया गया है। लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत जिला में लागू सख्त कानून व्यवस्था की बदौलत अब तक कुल 1 करोड़ 5 लाख 1 हजार 145 की नकदी , मादक पदार्थ तथा अन्य वस्तुएं जब्त की जा चुकीं हैं। विधानसभा क्षेत्र भरमौर में 6 लाख 98 हजार 143 रूपए, विधानसभा क्षेत्र भटियात में 13 लाख 49 हजार 583 रुपए, विधानसभा क्षेत्र चम्बा में 50 लाख 36 हजार 604 रुपए, विधानसभा क्षेत्र चुराह में 7 लाख 80 हजार 581 रुपए तथा विधानसभा क्षेत्र डलहौजी में 26 लाख 36 हजार 234 रुपए की नकदी मादक पदार्थ तथा अन्य वस्तुएं जब्त की गई हैं। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 20,989 लीटर शराब जब्त की गई है जिसकी कीमत 60 लाख 13 हजार 848 रुपए है। साथ ही जिला में 10.627 किलोग्राम ड्रग्स जब्त की गई है जिसकी कीमत 40 लाख 99 हजार 312 रुपए है। इसके अलावा जिला में 3 लाख 86 हजार 800 रुपए की नगदी सहित 1 हजार 185 रुपए की 237 अन्य वस्तुएं भी जब्त की गई हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं, लिहाजा सभी टीमों को पूरी तरह से सतर्क रहने के आदेश जारी किए गए हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला