चंडीगढ़ पंजाब जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक में नए सदस्य यूनियन में हुए शामिल

 चंडीगढ़ पंजाब जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक में नए सदस्य यूनियन में हुए शामिल  

 अखिल मल्हौत्रा को जिला अध्यक्ष, करमजीत जांबा को बटाला उपाध्यक्ष बनाया गया 


 बटाला (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर)

 चंडीगढ़ पंजाब जर्नलिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक गुरुद्वारा रोड कार्यालय में जिला अध्यक्ष संजीव नैयर और बटाला सिटी अध्यक्ष इंद्रमोहन सिंह सोढ़ी की अध्यक्षता में हुई और यूनियन द्वारा किए जा रहे कार्यों और इसे और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए क्या किया जा सकता है, इस पर खुलकर चर्चा की गई ।. इस अवसर पर दो नये पत्रकार साथी अखिल बलहोत्रा एवं करमजीत जाम्बा चंडीगढ़ पंजाब जर्नलिस्ट एसोसिएशन के कार्यों से प्रभावित होकर शामिल हुए। शामिल हुए पत्रकारों ने कहा कि बहुत ही कम समय में चंडीगढ़ पंजाब यूनियन ने क्षेत्र में जन कल्याण के कार्य करने शुरू कर दिया है, जैसे शहर के प्रसिद्ध डॉक्टरों के साथ चिकित्सा शिविर आयोजित करना, विभिन्न जरूरत मंद लोगों को दवाएँ वितरित करना , नशे के बुरे दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देना और मलेरिया डेंगू से बचाव करने के बारे में जानकारी देना, गरीब लोगों के बीच जाकर जन्मदिन मनाना, लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित करना आदि है और लोगों को अपनी कलम से सही रास्ते पर लाना है यह ही मुख्य उद्देश है । उन्होंने ने विश्वास दिलाते हुए कि हम एसोसिएशन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरे तन मन धन से काम करेंगे। इस मौके पर अखिल मल्होत्रा को जिला उपाध्यक्ष और करमजीत जांबा को बटाला का उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी से सम्मानित किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष संजीव नैयर, शहर अध्यक्ष इंद्रमोहन सोढ़ी, अविनाश शर्मा, बलदेव खालसा, डॉ. हरपाल सिंह, जतिंदर सिंह, सुभाष सहगल आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला