ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने एल.ई.डी. मतदाता जागरूकता वाहन किया रवाना

 ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने एल.ई.डी. मतदाता जागरूकता वाहन किया रवाना


लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन ने अपने कार्यालय परिसर से एल.ई.डी. मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।  

उन्होंने बताया कि इस वाहन के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश के विशेष मतदाता जागरूकता संदेश को ऑडियो और वीडियो के माध्यम से अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से एक जून, 2024 को होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी मतदाताओं की भागीदारी अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि यह वाहन सोलन उपायुक्त कार्यालय, नौणी विश्वविद्यालय, एल.आर. इंस्टीट्यूट, शूलिनी विश्वविद्यालय, जे.पी. विश्वविद्यालय, बाहरा विश्वविद्यालय इत्यादि में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर रहा है।

इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी (ना.) डॉ. पूनम बंसल, तहसीलदार निर्वाचन ऊषा चौहान भी उपस्थित थीं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,