भारत बनेगा वैश्विक उत्पादन केन्द्र : जय शंकर

 भारत बनेगा वैश्विक उत्पादन केन्द्र : जय शंकर


 ( शिमला : गायत्री गर्ग ) शिमला में फ्रेंड ऑफ शिमला द्वारा आयोजित कार्यक्रम विकसित भारत @2047 An Intellectual Delebration में भारत सरकार के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शिमला के प्रबुद्धनागरिकों को संबोधित किया उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में भारतविश्व की आर्थिक शक्ति और वैश्विक उत्पादन क्षमता में केंद्र बनने जा रहा है उन्होंने चीन के विषय में बात करते हुऐ कहा कि चीन के बढ़ते वैश्विक हस्तक्षेप अमानवीय नीतियों के कारण विश्व में अपनी विश्वसनीयता खो चुका है । इस कारण से भारत एक आशा की किरण बन कर उभरा है जल्द ही भारत वैश्विक उत्पादन केन्द्र बन कर उभरेगा । उन्होंने कहा कि आज एप्पल जैसी बड़ी कंपनियां भारत की तरफ रुख कर रहीं है एप्पल कंपनी के फोन उत्पादन का बड़ा हिस्सा आज भारत में बन रहा है साथ ही विश्व की बड़ी बड़ी कंपनियां भी भारत की तरफ रुख कर रहीं है।

विदेश मंत्री ने कहा भारत में स्थिर और लोकतांत्रिक सरकार भारत की सबसे बड़ी शक्ति है जिसके कारण भारत आज दुनिया का स्टार्ट अप का भी केंद्र बन रहा है आज भारत में 111 यूनिकॉर्न बन चुके हैं कोविड 19 में भारत ने 101 देशों को वैक्सिन प्रदान कर पूरे विश्व को वसुधैव कुटुंबकम् का भाव प्रदान किया साथ ।भारत ने G 20 का नेतृत्व करते हुऐ वैश्विक बंधुत्व का भी संदेश दिया। आज भारत प्रतिदिन 30 किलोमीटर सड़क 14 किलोमीटर रेलमार्ग व 8 हवाई अड्डे बना कर विश्व में एक मज़बूत आधारभूत ढांचा व टेक्नोलोजी Gaint बन कर उभरा है। भारत ने 5G का निर्माण कर इंटरनेट क्षेत्र में एक बड़ा आयाम स्थापित किया है आज विश्व के सभी देश Data Security and Privacy जैसी चुनौतियों से उलझ रहे हैं वहीं भारत ने नागरिकों डाटा सुरक्षा की तरफ भी कदम बढ़ाए हैं।

सस्टेनेबल डेवलपमेंट दुनिया के लिए एक चुनौती बनी है वहीं भारत संयुक्त राष्ट्र संघ की मापदंडों को पूरा करने की तरफ अग्रसर है UNSC में भारत की स्थाई सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी मज़बूत हो रही है विश्व के अधिकतर देश भारत को UNSC का स्थाई सदस्य के रूप में देखना चाह रहे हैं 

उन्होंने आश्वस्त करते हुऐ कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत का संकल्प जरूर पूरा होने जा रहा है क्योंकि भारत का मेक इन इंडिया का शेर विश्व में दहाड़ रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला