जिला एवं सत्र न्यायाधीश पी.आर. पहाड़िया हुए सेवानिवृत

 जिला एवं सत्र न्यायाधीश पी.आर. पहाड़िया हुए सेवानिवृत


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

जिला एवं सत्र न्यायाधीश पी.आर. पहाड़िया शनिवार को अपने पद से सेवानिवृत हो गए हैं। उनके सेवानिवृत्ति के अवसर पर कोर्ट परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पहाड़िया के साथ-साथ उनकी धर्मपत्नी, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहित बंसल, सीजेएम हरमेश कुमार, एसीजेएम संदीप सिंह, जेएमआईसी कर्म प्रताप सिंह व सुमित ठाकुर के अलावा सभी कोर्ट कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष देवराज ठाकुर सहित अन्य कर्मचारियों ने पहाड़िया को हार पहनाने के साथ शाल व टोपी पहना कर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें शुभकामनाएं देने के अलावा उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इससे पहले जिला एवं सत्र न्यायाधीश पी.आर. पहाड़िया की सेवानिवृति पर जिला बार एसोसिएशन की ओर से भी उन्हें विदाई पार्टी दी गई। इस दौरान बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पहाड़िया को सम्मानित करने के साथ धाम का भी आयोजन किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग