मोबाइल वैन के माध्यम से राजकीय माध्यमिक विद्यालय खोखन में दिया मतदाता जागरूकता का संदेश।

 मोबाइल वैन के माध्यम से राजकीय माध्यमिक विद्यालय खोखन में दिया मतदाता जागरूकता का संदेश।


चुनाव का पर्व देश का गर्व कार्यक्रम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खोखन जिला स्वीप टीम के सहायक नोडल अधिकारी श्याम लाल हांडा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।

श्यामलाल हांडा ने कहा देश के विकास के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत होना आवश्यक है । लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हमें प्रत्येक व्यक्ति तक यह संदेश पहुंचाना होगा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा सभी नागरिक बनें। यह तभी सार्थक होगा जब प्रत्येक व्यक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग करे । प्रत्येक नागरिक तक यह संदेश पहुंचाने के लिए आप सभी विद्यालय के विद्यार्थी एक उत्तम संदेशवाहक हैं । यह संदेश आप अपने घर ,गांव व मोहल्ले तक पहुंचाएं कि प्रत्येक व्यक्ति मतदान अवश्य करें साथ ही लोक सभा चुनाव 2024 के मतदाता जागरूकता के लिए हिमाचल प्रदेश चुनाव आयोग के ओर से एक मोबाइल बैन के माध्यम से वीडियो संदेश खोखण के जनसामान्य व् विद्यालय अध्यापकों को दिखाया।

चुनावी पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई ,इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रहे प्रतिभागियों जिसमें नारा लेखन में प्रथम तनु,जानवी, दूसरे स्थान पर रितिका। चित्र लेखन प्रतियोगिता में प्रथम निशिता, दूसरे स्थान में आकाश, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम निशिता। दूसरे स्थान पर गौरी आदि को चुनाव स्मृति स्मारिका पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती कमलेश ठाकुर ने विशेष अतिथि एवं जिला स्वीप टीम के सहायक अधिकारी श्यामलाल हांडा व सुनील कुमार, प्रीतम सिंह का विद्यालय में पधारने पर स्वागत किया।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित