ज्वाली से पोलिंग पार्टियां ईवीएम के साथ पोलिंग बूथ के लिए हुई रवाना

ज्वाली से पोलिंग पार्टियां ईवीएम के साथ पोलिंग बूथ के लिए हुई रवाना 


पहली जून को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ज्वाली मिनी सचिवालय से पोलिंग पार्टियां ईवीएम के साथ बसों में बैठ कर पोलिंग बूथ के लिए रवाना हुईं। 

तो वहीं सहायक चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम जवाली विचित्र सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में 119 पोलिंग बूथ हैं तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वाली व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वाली में एक-एक महिला पोलिंग बूथ बनाया गया है जिसमें महिला कर्मी ही ड्यूटी देंगी जबकि पोलिंग बूथ पलौहड़ा में एक अपंग पोलिंग बूथ बनाया गया है उन्होंने बताया कि हर पोलिंग बूथ पर एक पीआरपी, एक एपीआरओ, एक पोलिंग ऑफिसर तथा पुलिस कर्मी तैनात होंगे। 21पोलिंग बूथ क्रिटिकल हैं जिनमें सुरक्षा के लिहाज से पुलिस कर्मियों के अलावा आईटीबीपी जवान भी नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बार ज्वाली में 102952 मतदाता हैं जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 51916 जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 51036 है। गत चुनाव की तुलना में इस बार 2933 नए मतदाता अपने मत का पहली बार प्रयोग करेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड