चुनाव ईमानदारी और बेईमानी के बीच, एक जून को जरूर डालें वोटः सीएम

 चुनाव ईमानदारी और बेईमानी के बीच, एक जून को जरूर डालें वोटः सीएम


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से एक जून को अपना मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि इस बार चुनाव ईमानदारी और बेईमानी के बीच है। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार है और इस पर्व में सभी की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। चुनाव में एक-एक वोट क़ीमती है। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव साधारण चुनाव नहीं है क्योंकि इस बार चुनाव बिकाऊ और टिकाऊ के बीच है। जिन लोगों ने वोट को धनबल से खरीदने का प्रयास किया है, यह समय उन्हें सबक़ सिखाने का है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले डेढ़ साल के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता के साथ हर सुख-दुख में साथ रही। आपदा में कांग्रेस सरकार ने 4500 करोड़ रुपए का विशेष पैकेज दिया और आपदा प्रभावित 22 हजार परिवारों का फिर से बसाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को पेंशन प्रदान की। सवा साल के कार्यकाल में में सात प्रतिशत महंगाई भत्ता और पुलिस कर्मियों की डाइट मनी बढ़ाकर 1000 रुपए की। इसके साथ-साथ पेंशनर्स के एरियर को भी क्लीयर किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्मचारी वर्ग के साथ अन्य वर्गों के कल्याण के लिए भी योजनाएँ बनाई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन देने की योजना शुरू की, हालांकि भाजपा ने इसमें रुकावटें पैदा की। इसके साथ-साथ राज्य सरकार ने लंबित राजस्व मामलों का निपटारा प्राथमिकता पर किया और प्रदेश में राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से इंतकाल के एक लाख से अधिक और तकसीम के लगभग आठ हजार मामलों का निपटारा कर लोगों को राहत प्रदान की गई। 

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मनरेगा की दिहाड़ी 60 रुपए बढ़ाकर 300 रुपए की। इसके अतिरिक्त विधवाओं के 27 वर्ष तक के बच्चों के लिए निशुल्क पढ़ाई और विधवाओं को घर बनाने के लिए तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता जैसे प्रावधान किए हैं। प्रदेश के 4000 अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपना कर उनके भरण-पोषण और पढ़ाई की ज़िम्मेदारी क़ानूनी रूप से राज्य सरकार की ज़िम्मेदारी बनाया है। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को कांग्रेस सरकार 25 लाख रुपए तक का निशुल्क उपचार उपलब्ध करवा रही है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सेब और आम का समर्थन मूल्य ऐतिहासिक 1.50 रुपए बढ़ाकर 12 रुपए किया। पहली बार किलो के हिसाब से सेब की ख़रीद सुनिश्चित की और इस सेब सीज़न में बिक्री यूनिवर्सल कार्टन में होगी। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार दूध को समर्थन मूल्य दिया गया और प्रदेश में गाय का दूध 45 रुपए तथा भैंस का दूध 55 रुपए के रेट पर ख़रीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएँ बनाई है। कांग्रेस सरकार का साढ़े तीन साल का कार्यकाल अभी बाक़ी है और हम अपना एक-एक दिन जनसेवा के लिए समर्पित करेंगे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला