सागर ने जीती कांजू पीर जरोट की बड़ी माली, सुखमन ने जीती छोटी माली

सागर ने जीती कांजू पीर जरोट की बड़ी माली, सुखमन ने जीती छोटी माली


( नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा ) विकास खण्ड नगरोटा सूरियां के कांजू पीर जरोट के मेले में कुश्तियां दर्शकों के मनोरंजन का केंद्र रहीं। दूसरे राज्यों से आए पहलवानों ने कुश्तियों में अपने जौहर दिखा कर एक दूसरे को पटखनी देने के दांव पेंच लगाए। बड़ी माली की कुश्ती गुरदासपुर के सागर पहलवान व पटियाला के आशीष पहलवान के बीच रही। सागर पहलवान आशीष पहलवान को पटखनी देने में कामयाब रहे और बड़ी माली का खिताब हासिल कर लिया। बड़ी माली में जीतने वाले को दस हज़ार व हारने वाले को सात हजार रुपया इनाम दिया। जबकि छोटी माली की कुश्ती में लुधियाना के सुखमन पहलवान गरचा के शम्मी पहलवान को हराकर विजेता रहे। छोटी माली में जीतने वाले को छह हजार व हारने वाले को पांच हज़ार रुपए इनाम दिया। मेले की कुश्तियों में राकेश कुमार शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, दीप राज व सूबेदार मेजर गिरधारी लाल ने रेफरी की भूमिका निभाई। कांगड़ा के दीपक ने कुश्तियों में बड़े ही सधे तरीके से कमेंट्री की। दीपक को सभी पहलवानों की पूरी पहचान होने के कारण कुश्तियां बड़े है अनुशासित ढंग से करवाई गईं।जबकि पंचायत जरोट प्रधान शमशेर सिंह, उपप्रधान जोगिंदर शर्मा भूरा, मेला आयोजक अशोक शर्मा, ठाकुर फूला सिंह, ओंकार चन्द शर्मा, सतीश कुमार शर्मा, सतीश कुमार शर्मा रोशी, पवन कुमार धीमान, पवन कुमार शर्मा, कैप्टन रामजी दास ने मेले के सफल आयोजन के लिए ग्रामीणों के सहयोग और पहलवानों के अनुशासन बनाए रखने के लिए धन्यवाद किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला