राजकीय महाविद्यालय शिवनगर, कांगड़ा में नए सत्र (2024-25) की प्रवेश प्रक्रिया 3 जून 2024 से आरंभ होने जा रही है।

राजकीय महाविद्यालय शिवनगर, कांगड़ा में नए सत्र (2024-25) की प्रवेश प्रक्रिया 3 जून 2024 से आरंभ होने जा रही है।


प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं 3 जून से 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। बी. ए. और बी. कॉम. प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालयी कार्यालय से प्रॉस्पेक्टस और फॉर्म प्राप्त कर सकेंगे। 15 जून तक विद्यार्थी महाविद्यालय में प्राध्यापकों से परामर्श भी ले सकते हैं।आवेदन प्राप्त होने के बाद पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट क्रमशः 16 जुलाई और 20 जुलाई को महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर जारी कर दी जाएगी। विद्यार्थी शुल्क आदि जानकारी प्रॉस्पेक्टस में देख सकते हैं या महाविद्यालय ी कार्यालय से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 22 जुलाई को ओरिएंटेशन के साथ 23 जुलाई से कक्षाएँ नियमित रूप से आरंभ हो जाएंगी। शैक्षिक, सांस्कृतिक आदि अन्य गतिविधियों में विगत- वर्ष राजकीय महाविद्यालय शिवनगर का प्रदर्शन प्रशंसनीय रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्य महोदया डॉ. संगीत सिंह ने युवाओं में देश का उज्ज्वल भविष्य निहित मानते हुए दाखिले के लिए विद्यार्थियों का आवाह्न किया जिससे वह अपने भविष्य को सार्थक बना सकें।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग