जीजा ने साली को किया गर्भवती, आई थी जीजा के घर गर्भवती बहन की देखभाल करने

जीजा ने साली को किया गर्भवती, आई थी जीजा के घर गर्भवती बहन की देखभाल करने 


जब भी जीजा और साली की बात आती है तो कहा जाता है कि साली आधी घरवाली परन्तु यूपी के बदायूं जिले में तो जीजा ने साली को 5 महीने की गर्भवती कर दिया।

दरअसल बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनकी छोटी बेटी को उनकी बेटी ने घर में कामकाज के लिए बुला लिया था। इस दौरान बड़ी बेटी के पति ने छोटी बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इससे बेटी पांच माह की गर्भवती हो गई। जब उन्हें बेटी की गर्भवती होने की जानकारी हुई तो उन्होंने दामाद से शिकायत की। इस पर धमकी दी कि अगर किसी से कोई शिकायत की तो अंजाम खराब हो गया। बड़ी बेटी को भी जान से मार दूंगा। इससे वह घबरा गई। आरोपी दामाद ने बेटी का गर्भपात करा दिया।

आरोप है 21 मई की शाम चार बजे दामाद ने इसी बात से आक्रोशित होकर उनकी बड़ी बेटी के साथ मारपीट की। उसे घर से बाहर निकाल दिया। धमकी दी कि जब तक वह अपनी छोटी बहन को घर पर बुलाकर नहीं लाएगी। तब तक उसे भी घर पर नहीं रखेगा। पीड़ित महिला ने आरोपी दामाद के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

 पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिसौली कोतवाल सुनील अहलवात ने बताया कि मामला बरेली क्षेत्र के सिरौली थाना क्षेत्र से जुड़ा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,