खस्ताहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने लिया वोट न डालने का निर्णय

 खस्ताहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने लिया वोट न डालने का निर्णय

एसडीएम शाहपुर सहित आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले को सुलझाया


शाहपुर (जनक पटियाल) 

शाहपुर विधानसभा की पंचायत ततवानी के बाशिंदों ने लोकसभा चुनावों के खिलाफ विगुल फूँक दिया है। जिसको लेकर आज पंचायत ततवानी में लोगों ने बैठक की। जिसमे 70 के करीब लोग मौजूद रहे। विशाल गोस्वामी,मनोहर लाल,राहुल शर्मा,अंकुश चौधरी ,जगदेव शर्मा, सुशील गोस्वामी सहित स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रैत-झीरबल्ला सड़क की हालत इस कद्दर है कि मानो सड़क न होकर खड्ड हो। कई सरकारें आई लेकिन आज दिन तक इस सड़क मार्ग पर तारकोल नहीं डाली गई। हर बार चुनावों में नेताओं द्वारा जनता को केवल आश्वासन ही मिलता रहा है लेकिन आज दिन तक सड़क की हालत सुधारने की किसी ने कोई दिलचस्पी नहीं जताई। उंन्होने कहा कि अगर कोई प्रतिनिधि आकर हमें बात करके सड़क की हालत करने की सहमति नहीं देगा तो हमारा लोकसभा चुनावो में खाली मत पेटियां भेजेंगे। और चुनावों का सामूहिक बहिष्कार करेंगे। मीडिया से जानकारी मिलने के बाद वहीं लोगों को मनाने के लिए एसडीएम शाहपुर करतार चंद,अकंज,अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग शाहपुर, एसडीओ शाहपुर विपुल पुंज मौके पर ततवानी पहुँचे तथा लोगों के साथ बातचीत कर मामले को सुलझाया गया।

एसडीएम शाहपुर करतार चंद के बोल

इस बारे में एसडीएम शाहपुर करतार चंद ने बताया कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलते ही ततवानी में मौके पर गए थे व लोगों से बातचीत कर मामले को सुलझा दिया गया है। उंन्होने बताया कि हम सभी को अपने मत के अधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अकंज सूद के बोल

वहीं मौके पर पहुंचे अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अकंज सूद ने बताया कि रैत-ततवानी सड़क की 7.5 करोड़ की सेक्शन हो गई है। चुनावों के तुंरन्त बाद टेंडर कॉल किए जाएंगे व टेंडर लगते ही रोड़ का कार्य जल्द ही शुरू करवा दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित