हरनोटा के अतीक खान बने हरियाणा में सहायक प्रोफेसर, क्षेत्र का नाम किया रोशन

 हरनोटा के अतीक खान बने हरियाणा में सहायक प्रोफेसर, क्षेत्र का नाम किया रोशन


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

ज्वाली — ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की पंचायत हरनोटा के होनहार युवक अतीक खान ने हरियाणा राज्य में सहायक प्रोफेसर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी की लहर है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार अतीक खान, सुपुत्र मुहम्मद असलम, ग्राम पंचायत हरनोटा के निवासी हैं। अतीक खान की प्रारंभिक शिक्षा पहली कक्षा से दसवीं तक ग्रेट वे पब्लिक स्कूल राजा का तालाब में हुई। इसके बाद उन्होंने जमा एक और जमा दो की पढ़ाई कामरेड राम चंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैहन से पूरी की। वर्ष 2017 में उन्होंने नॉन-मेडिकल विषय में प्लस टू की परीक्षा में हिमाचल प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

इसके पश्चात वर्ष 2020 में उन्होंने मोती लाल नेहरू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी तथा वर्ष 2022 में इसी विश्वविद्यालय से एमएससी की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के साथ-साथ अतीक खान ने दो वर्षों तक रैहन लाइब्रेरी में तैयारी करते हुए नेट, सेट और गेट जैसी प्रतियोगी परीक्षाएं भी उत्तीर्ण कीं। वर्तमान में अतीक खान आईआईटी जम्मू में फिजिक्स विषय में पीएचडी कर रहे हैं।


अतीक खान के पिता मुहम्मद असलम कपड़ों की फेरी लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि माता रीता देवी गृहिणी हैं। इसी दौरान अतीक खान ने हरियाणा राज्य में सहायक प्रोफेसर के पद के लिए आवेदन किया था। उन्होंने परीक्षा उत्तीर्ण कर हरियाणा में तीसरा रैंक हासिल किया और रोहतक कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति प्राप्त की है।

अतीक खान का कहना है कि उनकी इस सफलता का श्रेय उनके माता-पिता और गुरुजनों को जाता है, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से वे इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

वहीं ग्राम पंचायत हरनोटा के उपप्रधान रफीक मुहम्मद ने बताया कि अतीक खान शुरू से ही पढ़ाई में बहुत मेधावी रहे हैं। उन्होंने प्लस टू तक की पढ़ाई बिना ट्यूशन के ही पूरी की, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग