नूरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई : चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी हुआ सामान बरामद

 नूरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई : चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी हुआ सामान बरामद


 नूरपुर : विनय महाजन /

 जिला पुलिस नूरपुर के तहत रहैँन थाना में शिकायतकर्ता जीवन लता निवासी गांव पंजासरा की शिकायत पर उनके घर का दरवाजा तोड़कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोने के गहने, एक जेंट्स अंगूठी, एक लेडीज अंगूठी, एक जोड़ी टॉप्स, भगवान सत्यनारायण की एक छोटी मूर्ति तथा कुछ नगदी चोरी कर ली गई। इस संबंध में एफ आई आर 23/26 दिनांक 07-03-2026 धारा 331(4), 305 बी एन एस के अंतर्गत चोरी का मामला दर्ज किया गया।मामले की तफ्तीश के दौरान यह पाया गया कि दिनांक 08-03-2026 को पुलिस थाना रैहन में दर्ज मु0 नं. 24/26 धारा 21, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने उपरोक्त चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—1. राजेश सिंह पुत्र कर्म सिंह कुमार निवासी वार्ड नं. 02, गांव व डाकघर रैहन, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा (हि.प्र.)

2. शुभव उर्फ शुभू पुत्र संजय कुमार निवासी वार्ड नं. 05, रैहन, डाकघर रैहन, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा (हि.प्र.)गिरफ्तार आरोपियों से चोरी हुआ सामान जिसमें एक लेडीज सोने की अंगूठी, एक सोने का झुमका लाल नग सहित व उसकी चेन, एक के रिंग , एक जोड़ी लेडीज बिछुए, एक सिल्वर अंगूठी तथा घर से चोरी किए गए 02 डवर व एक वाईफ़ाई उपकरण बरामद किए गए हैं।आरोपियों से अन्य संभावित चोरियों के संबंध में गहन पूछताछ जारी है तथा उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है । 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग