गोहर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नशे के खिलाफ महिलाओं की हुंकार, “मां अभियान” के तहत निकाली जागरूकता रैली

 गोहर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नशे के खिलाफ महिलाओं की हुंकार, “मां अभियान” के तहत निकाली जागरूकता रैली


नेरचौक : अजय सूर्या /

 अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति खंड इकाई गोहर द्वारा गणेश चौक में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मां अभियान (मदर अगेंस्ट एडिक्शन) के माध्यम से युवाओं में तेजी से बढ़ रही नशे की समस्या पर महिलाओं की भूमिका को लेकर विस्तृत संवाद किया गया।

कार्यक्रम में सेंटर हेड लालमन ने कहा कि दुनिया भर के संघर्षों और आंदोलनों का इतिहास इस बात का गवाह है कि हर सामाजिक परिवर्तन में महिलाएं अग्रिम पंक्ति में रही हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पारंपरिक नशे की जगह अब सिंथेटिक नशा तेजी से फैल रहा है और इसका सबसे बड़ा असर युवा वर्ग पर पड़ रहा है।

उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि नशे के कारण कई युवाओं की ओवरडोज से मौत हो रही है। आज कई परिवार ऐसे हैं जिनमें एक या दो ही बच्चे हैं और नशे के जाल में फंसकर परिवार अपने बच्चों को खो रहे हैं। ऐसे में समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर इस समस्या के खिलाफ लड़ाई लड़ने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे से बचाने के लिए परिवार और शिक्षण संस्थानों को वैज्ञानिक तरीके से हस्तक्षेप करना होगा। परिवार और समुदाय के स्तर पर मां की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। मां अपने बच्चों के व्यवहार में होने वाले बदलाव को सबसे पहले पहचान सकती है और समय रहते परामर्श, उपचार और बचाव के लिए निर्णय ले सकती है।

इसी सोच के साथ हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति ने “युवा बचाओ अभियान” के तहत “मां अभियान (Mother Against Addiction)” की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरण चलाने की अपील की। महिला दिवस से जुड़े हर कार्यक्रम में इस अभियान को शामिल करने का आह्वान किया गया, ताकि नशे की मांग और आपूर्ति दोनों को रोकने में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति खंड इकाई गोहर की महिलाओं ने गणेश चौक से चैल चौक तक जागरूकता रैली भी निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को “युवा बचाओ, भविष्य बचाओ” का संदेश दिया गया।

रैली में संस्था की अध्यक्षा सरला देवी, उपाध्यक्ष शीला देवी, सचिव डिंपल, आशा कुमारी, निर्मला कुमारी, सहसचिव लालमन, कोषाध्यक्ष तथा कार्यकारिणी सदस्य रमा देवी, लीला देवी, तन्नू सहित लगभग 50-55 महिलाओं ने भाग लेकर नशे के खिलाफ एकजुटता दिखाई।

महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे समाज में जागरूकता फैलाकर युवाओं को नशे से दूर रखने और सुरक्षित भविष्य बनाने के लिए लगातार प्रयास करती रहेंगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग