श्री बृज राज स्वामी मंदिर में फूलों की होली के आयोजन में प्रदेश के कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने भी कार्यक्रम का लुफ्त उठाया

 ऐतिहासिक श्री बृज राज स्वामी मंदिर में फूलों की होली के आयोजन में प्रदेश के कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने भी कार्यक्रम का लुफ्त उठाया 


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर ऐतिहासिक श्री बृजराज स्वामी मंदिर के प्रांगण में सोमवार को दो दिवसीय होली महोत्सव का आयोजन आगाज हर साल की तरह इस वार भी फूलों की होली के साथ हुआ। राजा साहब दशहरा एवं रामलीला क्लब द्वारा व जनता के हजूम के सहयोग से फूलों व इत्र व लड्डुओं की होली मनाई गई। प्रदेश के इस ऐतिहासिक श्री कृष्ण के साथ मंदिर में विराजमान मीराबाई की प्रतिमा के साथ भी श्रद्धालुओं ने फूलो की होली लुफ्त उठायाl इस अवसर पर स्थानीय लोगों के साथ साथ आस पास के क्षेत्र के लोगों ने भी बढचढ कर भाग लिया। श्रीकृष्ण भक्तों में फूलों की होली को लेकर काफी उत्साह देखने को मिलाl इस मौके पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार, पूर्व विधायक अजय महाजन, डीआईजी सौम्या सांबशिवन, पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा व एसडीएम अरूण शर्मा सहित कई गणमान्य लोग व भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान पंजाब के प्रसिद्ध भजन गायक टीनू सिंह ने अपनी सुरीले भजनों से मौजूद भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर कृष्ण लीला से संबंधित भव्य झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश वन मंडल निदेशक योगेश कुमार महाजन उर्फ सुंदरी ने भी इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई l इस मौके पर समाजसेवक स्व.आरके महाजन के परिवार ने गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया।इस कार्यक्रम के आयोजक एवं राजा साहिब दशहरा एवं रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गौरव महाजन ने बताया 4 मार्च को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक गुलाल की होली खेली जाएगीl इस दौरान वॉयस ऑफ पंजाब के विजेता गौरव कौंडल अपनी प्रस्तुति देंगे। श्री बृजराज स्वामी मंदिर को खूब सजाया संवारा गया है l 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग