इंडिया सैनिक स्कूल परीक्षा में छाए तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के छात्र।
इंडिया सैनिक स्कूल परीक्षा में छाए तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के छात्र।
फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /
बड़े ही हर्षोल्लास और प्रसन्नता का विषय है कि हर बर्ष की तरह इस वर्ष भी तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के होनहार विद्यार्थियों ने आल इंडिया सैनिक स्कूल परीक्षा को उत्तीर्ण कर अपना स्थान बनाया है विद्यालय के कक्षा छठी के प्रवेश हेतु और कक्षा नवम के प्रवेश हेतु विद्यालय के 32 बच्चों ने इस परीक्षा को उत्तीर्ण कर विद्यालय एवं अपने माता पिता का नाम रौशन किया है इस परीक्षा में कक्षा छठी के प्रवेश के लिए अद्विक ठाकुर 256 अंक ,रिआंश चौधरी 227 अंक,रिआंशी ठाकुर 225 अंक ,अक्षित गोरिया 214 अंक, सान्वी 203 अंक प्राप्त किए कक्षा नवम में प्रवेश के लिए मनप्रीत कौर 300 अंक,कनिका चौधरी 236 अंक,अभिनव कुमार 232 अंक और सुजल चौधरी ने 228 अंक प्राप्त किए इस उपलक्ष्य पर विद्यालय चेयरमैन वरिंद्र नरियाल और विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश राणा ने बच्चों को मिठाई खिला कर बधाई देते हुए अपने संदेश में कहा कि इस उपलब्धि के लिय बच्चों एवं उनके अभिभावकों को बहुत शुभकामनाएं दी और विद्यालय चेयरमैन वरिंद्र नरियाल और विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश राणा ने कहा कि यह विधालय शिक्षकों और बच्चों के कठिन परिश्रम,लगन और मेहनत का परिणाम है जिन्होंने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल परीक्षा में भी अपना स्थान हासिल किया है अंत में पुनः सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें