गुरकोठा सब पोस्ट ऑफिस से डाक सेवा हटाने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, 120 लोगों ने जताया रोष

 गुरकोठा सब पोस्ट ऑफिस से डाक सेवा हटाने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, 120 लोगों ने जताया रोष


रिवालसर/मंडी : अजय सूर्या /

उपमंडल के गुरकोठा स्थित सब पोस्ट ऑफिस से डाक सेवा हटाने के प्रयास के विरोध में स्थानीय जनता ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि डाक सेवा विभाग द्वारा गुरकोठा से डाकघर का सामान छुट्टी वाले दिन लेदा स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा था, जबकि इससे पहले यहां गुरकोठा के नाम से ब्रांच पोस्ट ऑफिस खोलने का वादा किया गया था।

ग्रामीणों के अनुसार अधीक्षक डाक सेवा भण्डी ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया था कि गुरकोठा से डाकघर हटाने से पहले यहां वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में ब्रांच पोस्ट ऑफिस स्थापित किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसके बजाय डाक कर्मचारियों को आदेश देकर पोस्ट ऑफिस का सामान लेदा ले जाने को कहा गया।

जब डाक कर्मचारी सामान उठाने पहुंचे तो स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और इसका विरोध किया। विरोध बढ़ता देख डाक कर्मचारी पोस्ट ऑफिस को बंद कर वापस लौट गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरकोठा में यह ब्रांच पोस्ट ऑफिस 1947 से पहले से कार्यरत था और वर्ष 1978 में इसे सब पोस्ट ऑफिस का दर्जा मिला था। दशकों से मिल रही इस महत्वपूर्ण सुविधा को अचानक समाप्त किए जाने से क्षेत्र की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि पोस्ट ऑफिस हटने से पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों से संबंधित कार्य प्रभावित होंगे। इससे लोगों में भारी रोष व्याप्त है।

इस दौरान करीब 120 स्थानीय लोगों ने एकत्रित होकर डाक विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि गुरकोठा में डाक सेवा बहाल नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग