विनय बोले, 'मोदी सरकार का बड़ा तोहफा: पेट्रोल-डीजल सस्ता, जनता को सीधी राहत

 विनय बोले, 'मोदी सरकार का बड़ा तोहफा: पेट्रोल-डीजल सस्ता, जनता को सीधी राहत


जनहित सर्वोपरि: नरेंद्र मोदी सरकार का साहसी फैसला, पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ऐतिहासिक कटौती, आम जनता को बड़ी राहत: विनय शर्मा

 धर्मशाला 

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनय शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-10 प्रति लीटर की भारी कटौती के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे “ऐतिहासिक और जन-हितैषी” कदम बताया है। उन्होंने इस फैसले के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।


विनय शर्मा ने कहा कि यह निर्णय स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि केंद्र की भाजपा सरकार आम जनता, किसानों और मध्यम वर्ग के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद सरकार ने देशवासियों को महंगाई से राहत देने के लिए यह साहसिक कदम उठाया है।


उन्होंने बताया कि इस निर्णय के तहत पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को ₹13 प्रति लीटर से घटाकर ₹3 प्रति लीटर कर दिया गया है, जबकि डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को ₹10 से घटाकर शून्य कर दिया गया है। इससे न केवल आम जनता को सीधी राहत मिलेगी, बल्कि परिवहन लागत में कमी आने से रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी नियंत्रित रहेंगे।


शर्मा ने कहा कि डीजल पर ड्यूटी शून्य होने से किसानों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर को विशेष लाभ मिलेगा, जिससे कृषि और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। यह कदम देश की अर्थव्यवस्था को गति देने और मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।


उन्होंने प्रदेश की अन्य सरकारों से भी आग्रह किया कि वे केंद्र सरकार के इस जनहितैषी निर्णय का अनुसरण करते हुए वैट (VAT) में कटौती करें, ताकि आम जनता को इसका अधिकतम लाभ मिल सके।


अंत में, उन्होंने कहा कि जब भी देशहित और जनहित की बात आती है, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हमेशा निर्णायक और दूरदर्शी फैसले लेने में अग्रणी रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त