कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ दिल्ली में शिष्टाचार भेंट वार्ता की

 कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ दिल्ली में शिष्टाचार भेंट वार्ता की


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर देश के माननीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ आज दिल्ली में कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने अपने संसदीय क्षेत्र की रेल संबंधी समस्याओं को लेकर एक शिष्टाचार के साथ भेंट की l यह जानकारी कांगड़ा चंबल लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने एक प्रेस नोट में देते हुए बताया कि शिष्टाचार की भेंट वार्ता में माननीय रेल मंत्री से अपने संसदीय क्षेत्र के रेलवे से सम्बंधित अनेक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। शिष्टाचार की भेद वार्ता में प्रमुख मुद्दे पठानकोट से जोगिंद्रनगर रेल को जल्द शुरू करने की मांग रखी,हाल ही में चर्चा में था कि यह ट्रेन डलहौजी रोड स्टेशन से अब चलेगीl इस विषय को मंत्री के समक्ष रखा जिस पर मंत्री ने संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया है कि यह ट्रेन पठानकोट स्टेशन से ही चलाई जाएगीl मंत्री ने इस सेवा को बहुत जल्द पुन: बहाल करने के प्रति आश्वस्त किया।

पठानकोट जोगिंदर नगर रेलवे ट्रैक को ब्रॉड गेज करने से संबंधित मांग भी की जिस पर मंत्री ने कहा कि विभाग को जल्द औपचारिकताएं पूरी करने के आदेश दिए जाएंगे।अपने लोकसभा क्षेत्र चंबा में रेल नेटवर्क लाने की मांग एक बार फिर मंत्री से की ओर उन्होंने पूर्ण आश्वासन दिया है कि इसका सर्वे भी बहुत जल्द करवाया जाएगा। श्री वैष्णो देवी कटरा से न्यू दिल्ली जाने वाली वंदे भारत जिसका स्टॉपेज पठानकोट कैंट था,यह एक मात्र वंदे भारत रेल है जो पठानकोट कैंट रुकती थीl पिछले वर्ष बरसात के बाद बंद कर दी गई थीl इसको पुन: शुरू करने पर भी चर्चा हुई। अंब-अंदोरा व दौलतपुर ट्रैक को कांगड़ा क्षेत्र में विराजित मां ज्वालाजी, मां चामुंडा, मां ब्रजेश्वरी, मां बगलामुखी जी जैसे शक्तिपीठों से जोड़ने की मांग की इस पर मंत्री ने विभागीय कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। फिलहाल रेल मंत्री द्वारा कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज को आज की भेंट वार्ता में पूरा आश्वासन दिया गया है आपकी समस्याओं पर सरकार जनहित मे गौर करेगीl कांगडा-चम्बा संसदीय क्षेत्र में रेलवे विकास एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में हरसंभव प्रयास सुनिश्चित किए जाएंगे। डॉ राजीव भारद्वाज ने बताया कि आज की भेंट वार्ताओं की काफी सीमा तक सफल रही l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग