सरकार का मतलब न किसी के साथ वे इन्साफी हो ओर न ही अन्याय :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

 सरकार का मतलब न किसी के साथ वे इन्साफी हो ओर न ही अन्याय :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक 


 सरकार का मतलब न किसी के साथ वे इन्साफी हो ओर न ही अन्याय कुल मिलाकर जो योजनाएं जिनके लिए बनी हैं। उसका फायदा उन परिवारों को मिले । यह बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा हिमाचल विधानसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री  सुखविन्दर सिंह सुक्खू  ने जो वर्ष 2026-27 का बजट विधानसभा में पेश किया । हिमाचल के इतिहास में शायद यह पहला मोका है जहां 3586 करोड़ रुपये की बजट में कटौती की गई है अन्यथा आज तक जिस भी मुख्यमंत्री ने बतौर वित्त मंत्री ने बजट पेश किया विगत वर्ष की तुलना में बजट का आकार बढ़ा है कभी घटा नहीं । मुख्यमंत्री महोदय ने विधानसभा में कहा कि बजट अधिकारियों नहीं उन्होंने खुद बनाया है तो फिर ग्रास रूट धरातल का नेता होने के नाते ऐसे परिवारों की व्यथा , वेदना व पीड़ा का क्यो जिक्र नहीं है। मसलन के तोर पर अन्तोदय पुरुष के नाम से जाने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री  शान्ता कुमार की अन्तोदय व विकास में जन सहयोग योजना जव ऎसे गरीब परिवार के घर में कोई अनहोनी घट जाती थी तो 10 -13 दिनों में उस प्रभावित परिवार को प्रशासन तय राशि घर दरवार में देकर जाता था । ऐसे में अव महिनो बीत जाते है सरकार की आर्थिक वदहाली के चलते उस शोक ग्रस्त परिवार को जरुरत पर यह अनुग्रह राशि नहीं मिलती जव कि विकास में जन सहयोग योजना के बजट का कोई उल्लेख तक नहीं । इस योजना के अन्तर्गत जिला मुख्यालयों में खजाना खाली पड़ा है। इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री  जय राम ठाकुर  की उदाहरणार्थ अति लोकप्रिय योजना हिम केयर व सहारा योजना के अन्तर्गत ऐसे बैड रीडन बच्चे जिन्हें गम्भीर बीमारी के चलते महिने में एक या दो बार खून चढ़ता है उन्हे मिलने वाली अनुग्रह सहायता राशि में कटौती कर दी ग ई है। यह सरासर गलत है। पूर्व विधायक ने कहा सरकार का मतलब न किसी के साथ वे इन्साफी हो ओर न ही अन्याय कुल मिलाकर जनहित में जो योजनाएं जिन जरूरत मन्दो के लिए बनी है उसका फायदा उपयुक्त एवं उचित समय पर उन पात्र परिवारों को मिलना चाहिए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग