अवैध खनन पर पुलिस की सख्ती से ट्रैक्टर चालकों का जोरदार विरोध प्रदर्शन मे भाजपा नेता राकेश पठानिया भी समर्थन में उतरे

 अवैध खनन पर पुलिस की सख्ती से ट्रैक्टर चालकों का जोरदार विरोध प्रदर्शन मे भाजपा नेता राकेश पठानिया भी समर्थन में उतरे


नूरपुर : विनय महाजन /

जिला पुलिस नूरपुर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की सख्ती अब बड़ा जनमुद्दा बनती जा रही है। जिला पुलिस द्वारा खड्डों और नदी-नालों से रेत-बजरी निकालने के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिसके तहत नियमों की अवहेलना करने वाले ट्रैक्टर चालकों के चालान काटे जा रहे हैं और उनके वाहनों को जब्त कर अदालत में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई से ट्रैक्टर चालकों और छोटे किसानों में भारी नाराजगी फैल गई है। उनका कहना है कि रेत-बजरी का काम ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है और इस तरह की सख्ती से उनका रोजगार पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।इसी के विरोध में फतेहपुर, नूरपुर, ज्वाली और इंदौरा क्षेत्रों के ट्रैक्टर चालक सड़कों पर उतर आए और नूरपुर से तलाड़ा तथा भरमाड़ से रैहन तक रैली निकाली। रैली के बाद तलाड़ा ग्राउंड में जोरदार प्रदर्शन किया गयाl सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। प्रदर्शन के दौरान ट्रैक्टर चालकों और मालिकों ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि वे दिन-रात मेहनत कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, लेकिन लगातार चालान और ट्रैक्टर जब्त होने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। उनका कहना है कि उन्होंने लोन लेकर ट्रैक्टर खरीदे हैं और किस्तें चुकाना भी मुश्किल हो रहा है। चालकों ने स्पष्ट किया कि वे अवैध कार्य के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के इस तरह की सख्ती उन्हें बर्बादी की ओर धकेल रही है।इस अवसर पर पठानिया की व्यवस्था परिवर्तन सरकार के प्रशासन को चेतावनी कि भविष्य मे इस आंदोलन तेज करने की तैयारी करेंगे l गौरतलब है कि इससे कुछ दिन पूर्व भी ट्रैक्टर चालक और मालिक पूर्व मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश प्रबक्ता राकेश पठानिया से मिले थे जहां उन्होंने प्रशासन और पुलिस के प्रति अपना रोष प्रकट किया था। उस दौरान भी पठानिया ने ट्रैक्टर चालकों की आवाज बुलंद करते हुए सख्त चेतावनी दी थी। अब एक बार फिर प्रदर्शन में शामिल होकर उन्होंने पुलिस कार्रवाई को छोटे किसानों और ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ बताते हुए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। वहीं प्रदर्शनकारियों ने दो टूक चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नजर अंदाज किया गया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होंगी l उन्होंने स्पष्ट और प्रकार की प्रदेश में आगामी सरकार भाजपा की होगी तब ऐसे सरकारी तंत्र से निपटा जाएगा अगर उन्होंने इस मामले में पीड़ित लोगों की का समाधान नही किया l लोकतंत्र में सरकारी आती जाती रहती है और चालान कोई माध्यम नहीं है प्रशासन इस मामले में खुद खोज करेंl

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त