जहल घाटी में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत

 जहल घाटी में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत


मंडी : अजय सूर्या /

मंडी जिला के उपमंडल गोहर के चैलचौक–जहल सड़क मार्ग पर मंगलवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा पेश आया। तूना मोड़ के पास एक जिमनी कार (HP65B-0920) अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान दीपक कुमार (35), पुत्र डिका सिंह, निवासी गांव स्यास (धंग्यारा ग्लू) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन में वह अकेले सवार थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक कुमार अपनी पत्नी और बेटी को मंडी स्थित ससुराल छोड़कर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तूना मोड़ के पास अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठे और कार गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

कार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। साथ ही घटना की सूचना परिजनों और गोहर थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस दर्दनाक हादसे की खबर फैलते ही जहल घाटी सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है।

मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने की

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त