पंडोह डैम के पास बस और कार में भीषण टक्कर, दो की मौके पर मौत, दो घायल

 पंडोह डैम के पास बस और कार में भीषण टक्कर, दो की मौके पर मौत, दो घायल


मंडी : अजय सूर्या /

मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर पंडोह डैम के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दो लोगो जिसमे एक युवक ओर युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस नंबर HP 65 BP 544 मंडी से कुल्लू की ओर जा रही थी, जबकि कार नंबर HP 28 B 2541 कुल्लू से मंडी की तरफ आ रही थी। पंडोह डैम के पास दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में शशांक शर्मा (23) पुत्र विनोद कुमार, निवासी गाँव मजवान, डाकघर कलखर, बलद्वाड़ा, गायत्री देवी (22) पुत्री राकेश कुमार निवासी गाँव रिहाली टांडा डाकघर भाम्बला जिला मंडी की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं हादसे में कश्मीर सिंह (21) पुत्र नूर चंद निवासी गाँव गद्दालस रंधाड़ा तहसील बल्ह, जिला मंडी और दीक्षा चौहान (21) पुत्री राजेश कुमार निवासी गाँव हटली, पत्याला बंगाना जिला ऊना घायल हो गए हैं। हादसे की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त