सरकाघाट को मिले नए एसडीएम, कृष्ण कुमार शर्मा ने संभाला कार्यभार

 सरकाघाट को मिले नए एसडीएम, कृष्ण कुमार शर्मा ने संभाला कार्यभार


मंडी/सरकाघाट : अजय सूर्या /

हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HAS) के वर्ष 2019 बैच के अधिकारी कृष्ण कुमार शर्मा ने शुक्रवार को उपमंडल सरकाघाट के एसडीएम के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वह शिमला में डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन विभाग में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत थे। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही वह सरकाघाट के 33वें एसडीएम बन गए हैं।

कृष्ण कुमार शर्मा इससे पूर्व एसडीएम कुमारसेन और जोगिन्द्रनगर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में दक्षता का परिचय दिया।

कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने उपमंडल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से जमीनी स्तर तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी, ताकि हर जरूरतमंद व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल सके।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए वह जल्द ही उपमंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित कार्यों और क्षेत्रीय समस्याओं की समीक्षा करेंगे, ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त