मोच में कुश्ती का महाकुंभ, सोनू लंबा नाल सम्मानित, रोमांचक मुकाबलों पर झूमे दर्शक

 मोच में कुश्ती का महाकुंभ, सोनू लंबा नाल सम्मानित, रोमांचक मुकाबलों पर झूमे दर्शक


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

मोच क्षेत्र में आयोजित भव्य दंगल प्रतियोगिता ने क्षेत्र में खेल प्रेमियों का उत्साह चरम पर पहुंचा दिया। इस दंगल में हिमाचल केसरी सोनू लंबा नाल को उनके शानदार प्रदर्शन और कुश्ती के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए 5100 रूपये की धनराशि से सम्मानित किया गया, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे।

 

हिमाचल केसरी सोनू लंबा नाल को सम्मानित करते समाजसेवी रघुवीर पठानिया व अन्य सदस्य 

इस दंगल में हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू से आए नामी पहलवानों ने अपनी हाजरी दर्ज करवाई। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा और हर मुकाबले पर खूब तालियां गूंजती रहीं।

दंगल कमेटी के सदस्यों ने पहलवानों को आकर्षक इनाम देकर सम्मानित किया। विजेता और उपविजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। इस आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक खेल कुश्ती को बढ़ावा देना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना रहा।इस दंगल की बड़ी खंडी पर रिंकू हाड़ा ने और छोटी माली पर जग्गा अजनाला ने कब्जा किया ।

इस दंगल के सफल आयोजन में रघुवीर पठानिया ने मुख्य भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व और प्रयासों से कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुआ। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त