98 लाख की ठंडी बावड़ी–भडयाल सिंचाई योजना किसानों को समर्पित, 209 किसानों को मिलेगा लाभ

 98 लाख की ठंडी बावड़ी–भडयाल सिंचाई योजना किसानों को समर्पित, 209 किसानों को मिलेगा लाभ


रिवालसर : अजय सूर्या /

 हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (जायका) के अंतर्गत लगभग 98 लाख रुपये की लागत से निर्मित ठंडी बावड़ी से भडयाल प्रवाह सिंचाई योजना को जिला मंडी एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने क्षेत्र के किसानों को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने इसे क्षेत्र के कृषि विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के माध्यम से 50.76 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा से जोड़ा गया है, जिससे 209 किसान सीधे लाभान्वित होंगे। योजना के निर्माण पर करीब 88.92 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। इसके अंतर्गत 1812 मीटर मुख्य चैनल और 1309 मीटर वितरण चैनल का निर्माण किया गया है, जिससे खेतों तक पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

संजीव गुलेरिया ने किसानों से अपील की कि वे इस योजना का अधिकतम लाभ उठाएं और पारंपरिक खेती के साथ-साथ नकदी फसलों की ओर भी रुख करें। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं अंतिम पंक्ति तक पहुंच रही हैं और कृषि क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने सिंचाई क्षेत्र का निरीक्षण भी किया और खेतों में लगी फसलों के डेमोंस्ट्रेशन का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों द्वारा अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों और सब्जी उत्पादन की सराहना करते हुए कहा कि बल्ह क्षेत्र पहले से ही सब्जी उत्पादन का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

इस मौके पर जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. हेमराज वर्मा ने किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रासायनिक दवाइयों का अत्यधिक उपयोग भविष्य में मिट्टी की उर्वरता और मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। उन्होंने किसानों को फसल विविधीकरण अपनाने और नकदी फसलों पर ध्यान देने की सलाह दी।

कार्यक्रम में खंड परियोजना प्रबंधक मंडी डॉ. राजेश कुमार, कृषि विकास अधिकारी डॉ. हंसराज वालिया, अजय ठाकुर, ललित ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, राधे श्याम, अश्वनी, साहिल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

6 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

मिंजग्रा पंचायत बनी 60 दिवसीय नशामुक्ति अभियान की 8वीं कड़ी

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन