पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

 पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

जिला परिषद सदस्य अनिल सैनी की पहल लाई रंग, पंप हाउस, टैंक और पाइपलाइन दुरुस्त होने से ग्रामीणों को मिली राहत



नेरचौक : अजय सूर्या /

उपमंडल बल्ह की ग्राम पंचायत कुम्मी के घट्टा गांव के ग्रामीणों का पांच साल लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। वर्षों पहले तैयार होने के बावजूद बंद पड़ी पेयजल योजना अब दोबारा सुचारू रूप से शुरू हो गई है। योजना से पानी की आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है

जानकारी के अनुसार, घट्टा गांव के ग्रामीण लंबे समय से बंद पड़ी पेयजल योजना की समस्या को लेकर परेशान थे। ग्रामीणों ने यह मामला जिला परिषद सदस्य गोड़ा गागल अनिल सैनी के समक्ष उठाया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित ठेकेदार पीतांबर तथा जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता और कनिष्ठ अभियंता से बातचीत कर योजना को जल्द शुरू करवाने की पहल की।

इसके बाद पंप हाउस, पानी के टैंक और पूरी पाइपलाइन को दुरुस्त किया गया। आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पांच वर्षों से बंद पड़ी पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई। इससे गांव में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या दूर होने की उम्मीद जगी है।

योजना के दोबारा शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए जिला परिषद सदस्य अनिल सैनी का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि पांच साल से बंद पड़ी इस योजना के शुरू होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है और अब पेयजल के लिए होने वाली परेशानियों से निजात मिलने की उम्मीद है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

राज्य स्तरीय अट्या-पट्या चैंपियनशिप में रिवालसर स्कूल का दबदबा, सब-जूनियर वर्ग में दोनों खिताबों पर कब्जा

हिमाचल में रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रखीं तीन अहम मांगें

फतेहपुर की जनसमस्याओं को लेकर जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में निकली रोष रैली, 300 लोगों ने बुलंद की आवाज