ईएलसी निबंध प्रतियोगिता में रिवालसर कॉलेज की प्रियानी और सुष्मिता ने गाड़े सफलता के झंडे

 ईएलसी निबंध प्रतियोगिता में रिवालसर कॉलेज की प्रियानी और सुष्मिता ने गाड़े सफलता के झंडे

विधानसभा स्तर पर प्रियानी प्रथम, जिला स्तर पर दोनों छात्राएं टॉप-5 में शामिल; राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित


रिवालसर : अजय सूर्या /

 राजकीय महाविद्यालय रिवालसर की दो होनहार छात्राओं प्रियानी शर्मा और सुष्मिता ने अपनी लेखन प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन के दम पर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) के तहत आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दोनों छात्राओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।

विधानसभा क्षेत्र स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा प्रियानी शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सुष्मिता ने सातवां स्थान प्राप्त किया। इसके बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी दोनों छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-5 में जगह बनाई। लगातार बेहतर प्रदर्शन के आधार पर अब दोनों छात्राएं राज्य स्तर पर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. ब्रजनंदन ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, निर्वाचन प्रक्रिया और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनकी तार्किक क्षमता एवं लेखन कौशल को भी निखारती हैं।

वहीं, ईएलसी के नोडल अधिकारी प्रो. सूरज मणि, डॉ. अंजलि परमार, डॉ. कुलदीप कुमार और प्रो. रमणीक शर्मा सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने भी छात्राओं की इस सफलता पर खुशी जताई।

दोनों छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उनकी इस सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतिभा निखारने और शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की प्रेरणा मिलेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

राज्य स्तरीय अट्या-पट्या चैंपियनशिप में रिवालसर स्कूल का दबदबा, सब-जूनियर वर्ग में दोनों खिताबों पर कब्जा

हिमाचल में रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रखीं तीन अहम मांगें

फतेहपुर की जनसमस्याओं को लेकर जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में निकली रोष रैली, 300 लोगों ने बुलंद की आवाज