डडोर में निरंकारी बाल समागम आयोजित,मंडी कुल्लू और स्पीति के सेकड़ो बच्चो ने लिया भाग,

डडोर में निरंकारी बाल समागम आयोजित,मंडी कुल्लू और स्पीति के सेकड़ो बच्चो ने लिया भाग,

-मानवीय गुणों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए बच्चो को किया प्रेरित,


मंडी : अजय सूर्या /

-बच्चो ने दी विभिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ 

बच्चो को मानवता के प्रति प्यार , नम्रता, सहनशीलता जैसे मानवीय गुणों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरित करने के लक्ष्य से संत निरंकारी सत्संग भवन डडोर में ज़ोनल स्तरीय बाल समागम का भव्य आयोजन किया गया इस बाल समागम के माध्यम से केंद्रीय प्रचारक हिमांशु शर्मा जी ने बच्चों को आध्यात्मिक ज्ञान के साथ-साथ नैतिक एवं सामाजिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।उन्होंने बताया कि ब्रह्मज्ञान केवल सुनने या समझने का विषय नहीं बल्कि उसे व्यवहार में उतारना ही उसकी वास्तविक सार्थकता है।इस अवसर पर विभिन्न शाखाओ से आए बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं तथा लघु नाटिकाएं एवं गीत प्रस्तुत कर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा प्रदत्त शिक्षाओं को जीवन में अपनाने के संबंध में अपने भाव व्यक्त किए।

जोनल इंचार्ज आरके अभिलाषी ने उपस्थित सभी बच्चों और साध संगत आदि का इस बाल समागम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों बाल संगत इंचार्ज एवं समस्त साध-संगत का धन्यवाद किया ।उन्होंने कहा कि समागम में मंडी कुल्लू और लाहौल स्पीति की 37 शाखाओ के संतों ने भाग लिया ।वही इस अवसर पर समागम में सेवादल भाई बहनो ने सेवाओ को निभाते समागम को सफ़ल बनाने में योगदान दिया ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

जसूर में दिवाली पर अस्थायी दुकानों से 300 रुपये वसूली का मामला गरमाया, स्थानीय व्यापारियों में रोष

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश

प्रदेश के 12 स्टोन क्रशरों की कटेगी बिजली सप्लाई, कांगड़ा के 10 क्रशर कार्रवाई के दायरे में

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

ये कागज कलम ये गजल आख़िरी हैं, मैं फिर ना मिलूँगा कहीं ढूंढ लेना, तेरे दर्द का ये असर आख़िरी हैं...!!

ढसोली के कन्याट ट्यूबवेल पर चोरों का धावा, ताला तोड़कर मोटर खोलने का प्रयास; तारें तोड़ीं