-मंडी में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का संपन्न , प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मिली प्रतियोगी परीक्षाओं की उच्च स्तरीय कोचिंग,

 -मंडी में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का संपन्न , प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मिली प्रतियोगी परीक्षाओं की उच्च स्तरीय कोचिंग,

-161 विद्यार्थियों ने लिया प्रशिक्षण,

-अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष मार्गदर्शन एवं उच्च स्तरीय कोचिंग प्रदान 



एंकर: प्रदेश सरकार द्वारा समग्र शिक्षा के अंतर्गत प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी अभ्यर्थियों को प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए तैयार करने के उद्देश्य से नौ दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का समापन वीरवार को मंडी में किया गया ।इस शिविर में प्रदेशभर से आए 161 प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष मार्गदर्शन एवं उच्च स्तरीय कोचिंग प्रदान की गई ।इस प्रशिक्षण शिविर में प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के अनुभवी शिक्षकों तथा अवंति फेलोज की टीम द्वारा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण गया।इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता को निखारना तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए तैयार करना है।


बाइट- मीना राठौर, जिला उपनिदेशक गुणवत्ता एवं नियंत्रण तथा जिला परियोजना अधिकारी


वियो: जिला की उपनिदेशक गुणवत्ता एवं नियंत्रण तथा जिला परियोजना अधिकारी मीना राठौर ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर प्रदान करेगा ।उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश प्राप्त करने में सफल होंगे।विद्यार्थियों ने कहा कि हमे इस शिविर में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने तथा देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश पाने के अपने लक्ष्य को साकार करने में सहायता मिलेगी।


बाइट- छाया नेगी, छात्रा 

बाइट- अनिका भारती, छात्रा

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया

प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जगदेव ठाकुर के आवास पर बनी रणनीति