संदेश

उत्तर प्रदेश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

युवक ने रचा खुद के अपहरण का नाटक, 5 लाख की फिरौती मांगते हुए पुलिस ने दबोचा

चित्र
उत्तर प्रदेश के युवक ने रचा खुद के अपहरण का नाटक, 5 लाख की फिरौती मांगते हुए पुलिस ने दबोचा पुणे / बांदा:  उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के एक 19 वर्षीय युवक द्वारा महाराष्ट्र के पुणे में खुद के अपहरण का फर्जी नाटक रचे जाने का मामला सामने आया है। परिवार से 5 लाख रुपये की फिरौती ऐंठने के लिए रचे गए इस षड्यंत्र का पुणे और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुछ ही घंटों में पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने आरोपी को पुणे के एक लॉज से सुरक्षित हिरासत में ले लिया है। ​ आर्थिक तंगी के चलते बनाया प्लान पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ओम प्रकाश गौरीशंकर कुछ समय पहले रोजगार की तलाश में पुणे आया था, लेकिन उसके पास कोई पक्की नौकरी नहीं थी। वह लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और लगातार अपने घर पर पैसे मांग रहा था। जब तंगी दूर नहीं हुई, तो उसने शॉर्टकट अपनाते हुए खुद के अपहरण की झूठी साजिश रच डाली। ​ रोते हुए वीडियो भेजकर परिवार को डराया अपनी योजना को अंजाम देने के लिए ओम प्रकाश ने उत्तर प्रदेश में रह रहे अपने परिवार से संपर्क किया और दावा किया कि पुणे में उसका अपहरण कर लिया गया...

तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बाइकों को रौंदा, अंत्येष्टि से लौट रहे पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

चित्र
तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बाइकों को रौंदा, अंत्येष्टि से लौट रहे पति-पत्नी की दर्दनाक मौत आगरा: रविवार की रात थाना एत्मादपुर क्षेत्र के खंदौली मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे ने रोंगटे खड़े कर दिए। आलू से लदे एक बेकाबू तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही तीन बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में फिरोजाबाद के एक दंपति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो बेटों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ​हादसा थाना एत्मादपुर क्षेत्र में खंदौली मार्ग स्थित नगला हंसराज के पास हुआ। मृतक दंपत्ति की पहचान फिरोजाबाद जिले के थाना सिंधी अंतर्गत गांव धिरपुरा निवासी 62 वर्षीय विनोद शर्मा और उनकी 60 वर्षीय पत्नी स्नेहलता के रूप में हुई है। ​घायल बेटे जयकुमार शर्मा ने बताया कि वे सभी लोग हाथरस से अपने नाना की अंत्येष्टि (गमी) से वापस अपने घर लौट रहे थे। ​एक बाइक पर विनोद शर्मा और उनकी पत्नी स्नेहलता सवार थे, जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ​दूसरी बाइक को जयकुमार खुद चला रहा था, जिस पर उसका भाई गौरव और चाची ममता शर्मा सवार थे। ​बेकाबू ट्रक ने इन बाइकों के अलावा गांव पिपरिया के रहने ...

ज्वाली के घेली में मां-बेटी मौत मामला, जांच में मिले नए सुराग, एफएसएल (FSL) रिपोर्ट का इंतजार,एक हस्तलिखित पत्र

चित्र
घेली मां-बेटी मौत मामला: जांच में मिले नए सुराग, एफएसएल (FSL) रिपोर्ट का इंतजार थाना जवाली के अंतर्गत ग्राम घेली में दो महिलाओं की मृत्यु के प्रकरण में अद्यतन स्थिति। दिनांक: 04 जुलाई, 2026 स्थान: नूरपुर थाना जवाली के अंतर्गत ग्राम घेली में दिनांक 03.07.2026 को शकुंतला देवी एवं उनकी पुत्री प्रिया की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के मामले में पुलिस द्वारा गहन एवं निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच की वर्तमान स्थिति का विवरण निम्नवत है: 1. घटनास्थल का निरीक्षण: आज पुलिस दल द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों का पुनः बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके से कोई विषैला पदार्थ, रासायनिक रसायन या संदिग्ध दवा की शीशी बरामद नहीं हुई है। एसडीपीओ जवाली ने स्वयं मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों का सत्यापन किया है। 2. साक्ष्यों का संकलन: जांच के दौरान एक गवाह द्वारा उपलब्ध कराए गए महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्यों को पुलिस ने नियमानुसार 'जब्ती मेमो' के माध्यम से अपने कब्जे में ले लिया है। इन साक्ष्यों में निम्नलिखित वस्तुएं शामिल हैं: एक हस्तलिखित पत्र। मृतका की हस्तलिपि वाली न...

14 वर्षीय युवक झूला फंदे से, दसवीं में किया प्रथम स्थान हासिल

चित्र
14 वर्षीय युवक झूला फंदे से, दसवीं में किया प्रथम स्थान हासिल  कानपुर : पिता के अनुसार तीन दिन पहले ही बेटे ने कहा कि पापा यह दुनिया हमारे लिए नहीं है। उस समय नहीं पता था कि इसने कोई और तैयारी कर ली है। कई दिनों से वह शांत भी रह रहा था। धार्मिक और ऐतिहासिक किताबें पढ़कर समय बिताता था। उसे गीता की पूरी जानकारी थी। उसे मोबाइल का शौक नहीं था न ही दोस्तों संग मौज-मस्ती करना पसंद था। पार्क के एक कोने में अकेले बैठकर चिंतन करना, रामायण, गीता और ऐतिहासिक पुस्तकें पढ़ने में उसकी। चाचा धर्मेंद्र व राजेंद्र भी अपने परिवार के साथ उसी मकान में रहते हैं। राजेंद्र ने बताया कि घटना के समय घर में सिर्फ महिलाएं ही थीं। शौर्य को फंदे से उतारकर निजी हॉस्पिटल ले गए। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के अनुसार वह एक दिन पहले रस्सी खरीदकर लाया था। पूछने पर जरूरी काम होने की बात कहकर टाल गया था। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं।यह हादसा बुधवार को हुआ।   आपको बता दें कि काकादेव के हितकारीनगर निवासी ओम प्रकाश शर्मा वेलफेयर मिशन स्कूल में श...

बिन दुल्हन लौटी बारात, शादी की वरमाला में मजाक पड़ा भारी

चित्र
बिन दुल्हन लौटी बारात, शादी की वरमाला में मजाक पड़ा भारी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में  तहसील के अकबर शाहपुर गांव में शुक्रवार को बारात आई थी। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक बारातियों का जमकर स्वागत हुआ और सब कुछ सामान्य रूप से चल रहा था। जैसे ही दूल्हा स्टेज पर वरमाला के लिए पहुंचा, दुल्हन की सहेलियों ने माहौल को हल्का बनाने के लिए उससे चुटकी लेना शुरू किया। इसी बीच एक सहेली ने दूल्हे से उसकी जन्मतिथि पूछ ली। दूल्हे ने शायद मजाक के मूड में जवाब देते हुए अपनी जन्मतिथि "2025" बता दी। यह सुनकर सब चौंक गए, और दुल्हन को यह मजाक कतई पसंद नहीं आया। उसने इस बात को गंभीरता से लेते हुए वरमाला पहनाने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन को मनाने की तमाम कोशिशें की गईं, लेकिन उसने शादी से इनकार कर दिया। इस फैसले के पीछे सिर्फ मजाकिया जवाब ही नहीं, बल्कि लड़के पक्ष की कथित दहेज मांग और दूल्हे की मानसिक स्थिति पर भी सवाल उठाए गए। दुल्हन के भाई ने बताया कि उनकी बहन 7 भाइयों की इकलौती बहन है, और शादी में लाखों रुपए का खर्च किया गया था। उनका आरोप था कि दूल्हा ना मोबाइल चला पाता है, ना बाइक औ...

एयरफोर्स के जवान की सड़क हादसे में हुई मौत, माँ का एकलौता सहारा

चित्र
एयरफोर्स के जवान की सड़क हादसे में हुई मौत, माँ का एकलौता सहारा  स्वजनों ने बताया कि 24 साल पहले कमल के पिता का खेत में काम करते हुए हादसे में निधन हो गया था। उस समय कमल अपनी मां के गर्भ में थे। कमल 25 वर्षीय मूल रूप से फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र के शकरपुरा गांव के निवासी थे, लेकिन उनकी मां पति का निधन होने के बाद अपने मायके हांसी के लोहारी गांव में ही रहने लगी। इस उम्मीद से गुजर-बसर किया कि कमल कभी बड़ा होगा तो फिर से परिवार में खुशियां लौट आएंगी। ऐसा हुआ भी कमल ने मन लगाकर पढ़ाई की और एयरफोर्स में भर्ती हो गए, लेकिन एक हादसे ने उनके परिवार को फिर उसी मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है। जहां वो 24 साल पहले थे। साल 2022 में कमल ने अग्निवीर योजना के तहत एयरफोर्स ज्वाइन की थी। वर्तमान में इनकी पोस्टिंग लेह-लद्दाख में थी और हाल में ही इनका तबादला गुजरात के वडोदरा में किया गया था। इसी के मध्ये नजर वे पांच दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे। कुछ कागजात संबंधी काम के लिए नारनौंद जा रहे थे और ये हादसा हो गया।स्वजनों ने बताया कि हादसा होने के बाद ट्रक चालक ट्रक को वहीं छोड़ मौके से भाग गया। पुल...

पत्नी भागी प्रेमी संग, पति ने जुड़वा बच्चियों संग की आत्म हत्या, पत्नी पुलिस गिरफ्त में, प्रेमी फरार

चित्र
पत्नी भागी प्रेमी संग, पति ने जुड़वा बच्चियों संग की आत्म हत्या, पत्नी पुलिस गिरफ्त में, प्रेमी फरार  यह मामला उत्तर प्रदेश से निकल कर सामने आया है। यहां भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया की महिला का पति मुंबई में नौकरी करता था और इस दौरान उसका ओमप्रकाश से अवैध संबंध हो गया . उन्होंने कहा कि संगम दो जुड़वा बच्चियों को घर में अकेला छोड़ कर बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई थी, इसकी सूचना मिलने पर संगम का पति मुंबई से आया और अपने ससुर दयाराम से बेटी को वापस लाने की गुहार की, जिसकी वजह से उसे प्रताड़ित कर अपमानित किया गया. उन्होंने कहा कि इसके बाद उसने दोनों बच्चियों को दूध में कोई ज़हरीला चीज़ मिलकर पिलाया, जिससे दोनों की मौत हो गई और इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी. मांगलिक ने बताया कि मामले की जांच के दौरान संगम यादव की लोकेशन राजस्थान के सांभर जिले में मिलने पर औराई थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मंगलवार को भदोही पहुंची. उन्होंने कहा कि महिला के कथित बॉयफ्रेंड को पकड़ने का प्रयास जारी है. आपको बता दें कि ओम प्रकाश की पत्नी संगम याद...

बेकाबू कार ने बाइक और स्कूटी को मारीटक्कर, तीन की हुई मौत

चित्र
बेकाबू कार ने बाइक और स्कूटी को मारीटक्कर, तीन की हुई मौत कोतवाली पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को एक कार अलीगढ़ से फिरोजाबाद की ओर जा रही थी। गांव महौं के पास बेकाबू कार ने बाइक और स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार विशाखापट्टनम में तैनात नौसेना जवान सुमित (22) और उसके भाई अमित (24) की मौत हो गई। दोनों भाई ननिहाल चिरगांव से अपने गांव मुरसान कोतवाली क्षेत्र के पदू जा रहे थे। वहीं, कार की टक्कर से स्कूटी सवार शिव कॉलोनी सिकंद्राराऊ निवासी योगेश कुमार (55) की भी मौत हो गई। उनका बेटा निमेष और फिरोजाबाद निवासी विजय घायल हैं, जिनकी हालत नाजुक होने पर अलीगढ़ रेफर किया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि एम्बुलेंस से तीन लोग यहां पर आये थे, जिसमें दो लोग मृत थे। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया था। वहीं, मृत युवकों के बारें में पुलिस को सूचना दी गई थी।

सुहागरात की रात दूल्हा दुल्हन की मौत से परिवार में पसरा मातम

चित्र
सुहागरात की रात दूल्हा दुल्हन की मौत से परिवार में पसरा मातम  परिवार के लोग शादी के बाद कर रहे थे प्रीतिभोज की तैयारी, सुहागरात की रात के बाद कमरे से नहीं निकले दूल्हा दुल्हन, जब दरवाजा खुला तो देखते ही सब हुए स्तब्ध और परिवार में छाया मातम यह दिल दहला देने वाला मामला उत्तर प्रदेश अयोध्‍या के थाना कैंट के सहादतगंज मुरावन टोला की है. यहां के एक घर में हर कोई शादी की खुशियां मना रहा था. खुशी के मौके पर पूरे घर को शानदार ढंग से सजाया गया था. परिवार के लोग शादी के बाद प्रीतिभोज की तैयारी कर रहे थे. हालांकि सुबह सात बजे तक जब दूल्‍हा-दुल्‍हन का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ. घरवालों ने दरवाजा खटखटाया. हालांकि कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद घबराए परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया और कमरे में उन्‍होंने जो देखा उससे उनके होश उड़ गए. कमरे में दुल्हन बिस्तर पर मृत पड़ी थी तो दूल्हा छत के हुक से लटका हुआ था. आनन फानन में पुलिस और लड़की के घरवालों को सूचना दी गई. साथ ही तुरंत दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद ही परिवार में मातम छा गया ह...

सोनभद्र में चार साल की बच्ची से 25 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म

चित्र
सोनभद्र में चार साल की बच्ची से 25 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म  उत्तर प्रदेश: अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कालू सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को रात लगभग आठ बजे राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना हुई है। एएसपी ने बताया कि पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव के ही 25 वर्षीय युवक ने उनकी बच्ची से दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

दिनदहाड़े महिला के हाथ से लूट की घटना का खुलासा, आरोपी भेजा जेल

चित्र
  दिनदहाड़े महिला के हाथ से लूट की घटना का खुलासा, आरोपी भेजा जेल उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, पुलिस थाना चिलकाना की टीम ने अज्ञात लुटेरों द्वारा नगर के मेन बाजार से दिनदहाड़े एक महिला के हाथ से पंद्रह हजार रुपये नकदी छीने जाने की घटना का खुलासा करते हुए घटना के मुख्य फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उक्त घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अभी तक भी पुलिस टीम की पहुंच से दूर हैं । जिनकी तलाश पुलिस टीम द्वारा की जा रही है । बताते चलें कि विगत मंगलवार को पीड़ित महिला शब्बो पत्नी शमशाद निवासी मोहल्ला मज़हर हसन कस्बा व थाना चिलकाना बस स्टैंड स्थित एसबीआई बैंक में संचालित अपने बैंक खाते से 15000 रुपये निकालकर अपने हाथ मे लिए आ रही थी। तभी पँजाब नैशनल बैंक के निकट एक अज्ञात बदमाश महिला के हाथ से नकदी छीनकर अपने दूसरे साथी के पीछे बाईक पर बैठकर मौके से फरार हो गया था। पीड़ित महिला द्वारा थाना पर तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की गई थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपियों की शिनाख्त करने के लिए बैंक व बाज़ार में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए थे। थाना प्रभारी एएसपी विवेक तिवारी ने बताया था क...

बदमाशों ने मंदिर में 40 किलो चांदी, 5 तोले सोना व लाखों रु की नगदी पर किया हाथ साफ

चित्र
बदमाशों ने मंदिर में 40 किलो चांदी, 5 तोले सोना व लाखों रु की नगदी पर किया हाथ साफ फिरोजाबाद के वैष्णो देवी धाम मंदिर में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। बदमाशों ने मंदिर में घुसकर 40 किलो चांदी, 5 तोले सोना और लाखों रुपये की नगदी चुरा ली। बदमाशों ने मंदिर के आधा दर्जन ताले कटर से काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।पुलिस फोर्स और फॉरेंसिक टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश की जा रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

युवक निकला प्रैग्नैंट, पेट दर्द होने पर करवाया था अल्ट्रासाउंड

चित्र
युवक निकला प्रैग्नैंट, पेट दर्द होने पर करवाया था अल्ट्रासाउंड    खुद को प्रेगनेंट सुनकर युवक को होश उड़ गए। वो कैसे प्रेगनेंट हो गया उसकी समझ से बाहर है। जो इस वारे में सुन रहा है वो अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह हैरान कर देने वाला मामला कासगंज जिले के अलीगंज निवासी 22 वर्षीय दर्शन सीमेन्ट फैक्ट्री में काम करता है। कई दिनों से दर्शन के पेट में असहनीय दर्द हो रहा था। जिसको लेकर वो परेशान था। जिसके बाद वो थक हारकर अलीगढ़ के घटना थाना क्वार्सी के रामघाट रोड पर स्थित सनराइज अस्पताल पहुंचा। दर्शन को पेट दर्द की शिकायत थी। पेट में असहनीय दर्द के चलते डॉक्टरों ने युवक को अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। जिसके बाद डॉक्टर ने पूरी जांच की, साथ ही अल्ट्रासाउंड भी किया। शाम को जब उसकी जांच रिपोर्ट आई, तो इलाज करने वाला डॉक्टर भी चौक गया क्योंकि उसके पेट दर्द का कारण उसके पेट में पल रहा बच्चा था।अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट में जो कारण और निष्कर्ष निकला है, उसके मुताबिक दर्शन को बच्चेदानी की नली यानी (फिलोपियन ट्यूब) में गर्भ ठहरा है। साथ ही उसके...

अनाज वाले बाबा, गत 5 सालों से लेट कर नहीं सोए, महाकुम्भ में पहुंचे साधु

चित्र
अनाज वाले बाबा, गत 5 सालों से लेट कर नहीं सोए, महाकुम्भ में पहुंचे साधु  13 जनवरी से शुरू होने वाला महाकुंभ 2025 नदी किनारे 4,000 हेक्टेयर क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा और इसमें देश भर से साधु-संतों सहित कम से कम 45 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद है। हर 12 साल में आयोजित होने वाला यह धार्मिक आयोजन हिंदू धर्म में सबसे पवित्र धार्मिक समागम माना जाता है, जिसकी शुरुआत तीन पवित्र नदियों के संगम पर पौष पूर्णिमा स्नान से होती है। आपको बता दें इस महाकुम्भ में अनेकों साधु आते हैं जिन्हें देखकर मनुष्य स्तब्ध हो जाता है ऐसे ही एक संत है जिन्हें अनाज वाले बाबा कहा जाता है जिन्होंने अपने सिर पर अनाज उगा रखा है। कई लोगों के लिए उनकी उपस्थिति आशा, शांति और मानवता और प्रकृति के बीच गहरे संबंध का प्रतीक है। उनके सिर से गेहूं, बाजरा और चने उगते हुए प्रतीत होते हैं, जो भक्तों और आगंतुकों की जिज्ञासा को समान रूप से आकर्षित करते हैं। अनोखे साधु का नाम अमरजीत है, जिन्हें सोनभद्र से आने वाले अनाज वाले बाबा के नाम से जाना जाता है। वे पिछले पांच सालों से अपने सिर पर विभिन्न प्रकार के अनाज उगा रहे है...

खोई लदा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, दबकर महिला की हुई मौत

चित्र
इस्लाम नगर-धारक नगला रोड पर गोहरपुर सुल्तानपुर गांव के सामने शुक्रवार सुबह करीब छह बजे खोई लदा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय महिला गोबर डालकर घर लौट रही थी। ट्रक के नीचे दबकर महिला परवीन (38) की मौत हो गई। भोजपुर के गोहरपुर सुल्तानपुर गांव निवासी नबी हसन की पत्नी परवीन शुक्रवार सुबह गांव के पास ही सड़क किनारे गोबर डालकर आ रही थी। इस बीच बिजनौर से आ रहा गन्ने की खोई लदा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसकी चपेट में आकर महिला दब गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीण जुट गए और उन्होंने महिला को खोई के नीचे से निकालने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।   हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जेसीबी के जरिए खोई को हटाकर करीब एक घंटे बाद शव निकाला गया। ट्रक और सड़क पर फैली खोई को हटवाने के बाद करीब तीन घंटे बाद मार्ग पर यातायात चालू कराया गया। महिला की मौत से पति नबी हसन, बेटी सरवीन, शबनूर व महक और बेटा आदिल का रो-रोकर बुरा हाल था। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। खोई को हटाने के ...

दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ हुई फरार

चित्र
थाना क्षेत्र के गांव से दो बच्चों की मां देर रात को प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर महिला की तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शादी के बाद से सब ठीक चल रहा था। छजलैट थाना क्षेत्र के गांव की युवती की शादी पांच वर्ष पूर्व अमरोहा के गांव में हुई थी। विवाहिता मायके आई हुई थी, लेकिन देर रात को अचानक वह घर से गायब हो गई, जब तलाश की गई तो उसका कहीं पता नहीं लग पाया। पीड़ित परिवार ने थाने को सूचना दी। उससे फोन कर संपर्क किया, जिस पर विवाहिता ने बिजनौर के युवक के साथ जाने की बात कही। पुलिस ने आरोपी युवक के एक रिश्तेदार को पकड़ा है। देर शाम तक भी महिला वापस नहीं पहुंची।

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की हुई मौत

चित्र
गाजीपुर (खानपुर) : मेहनाजपुर की तरफ से बाइक सवार दो युवक ग्राम सभा लोलहरा जा रहे थे । इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारकर फरार हो गया। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। क्षेत्र के ग्राम लौलेहरा निवासी 23 वर्षीय विष्णुकांत तिवारी पुत्र ओमप्रकाश तिवारी मेहनाजपुर बाइक से जा रहा था। इस दौरान बाइक गांव के ही दोस्त 32 वर्षीय गौतम तिवारी चलाने लगे। दोनो साथी बाइक लेकर हरिहरपुर रामगढ़वा पहुंचे। तभी अचानक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जबकि साथ में मौजूद एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने समीप के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण युवक की इलाज के लिए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।   घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज महेंद्र तिवारी ने घायलों को आनन फानन सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां चिकित्सकों ने विष्णुकांत तिवारी को मृत घोषित कर दिया। जबकि गौतम तिवारी की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना के स...

विरोधियों से बचकर रहें आज इन राशियों के जातक, जानें आज का पंचाग

चित्र
विरोधियों से बचकर रहें आज इन राशियों के जातक, जानें आज का पंचाग मेष आज इन राशि के लोगों को हर काम की शुरुआत को बहुत सोच समझकर करना जरुरी है, अपने विरोधियों से बच कर रहें क्यूंकि ये लोग आपके रास्ते की बड़ी रुकावट बन सकते है.रचनात्मक प्रयास फलीभूत हो सकते है.  वृष: वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बिजी होने वाला है, आज इस राशि के लोगों को थोड़ी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है, साथ ही घर में चल रहे है मांगलिक कार्यों में रूचि दिखानी पड़ सकती है, इतना ही नहीं इन राशि के लोगों को अपने कार्य को पूरा करने के लिए सार्थक प्रयास करना होगा.   मिथुन: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कठिनाइयों से भरा हुआ होने वाला है, ऐसे में इन राशि के लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है, इतना ही नहीं इन राशि के लोगों के घर में चली आ रही परेशानी और भी ज्यादा बढ़ सकती है कर्क: कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन तनाव से भरपूर होने वाला है, ऐसे में इस राशि के लोगों को मानसिक परेशानी से भी जूझना पड़ सकता है, जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद भी बढ़ सकते है. यात्रा पर जाने का मन बना रहे है तो आ...

सदर बाजार पुलिस ने मात्र 24 घंटे मे किया मोबाइल लूट का खुलासा

चित्र
सदर बाजार पुलिस ने मात्र 24 घंटे मे किया मोबाइल लूट का खुलासा, चारों शातिर लूटेरों ने छिनेती की घटनाओं से सहारनपुर में मचा रखा था जबरदस्त आंतक सहारनपुर : थाना सदर बाजार प्रभारी सुबे सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान मोबाइल फोन लूट का खुलासा करते हुए चावल लुटेरों को गिरफ्तार किया है उनके कब्जे से एक बाईक भी हुई है जिससे यह लोग लूट के घटनाओं में इस्तेमाल करते थे | पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभिषेक, लवी, सागर और हर्ष को गिरफ्तार किया है | इनके पास से 2 मोबाइल फोन एवम एक बाईक भी बरामद की है | आपको बता दें कि पकड़ा गया बदमाश अभिषेक पहले भी चोरी की दो घटनाओं में थाना सदर बाजार से ही जेल जा चुका है |

चौथे इंटरनेशनल कॉम्बैट गेम्स मे सहारनपुर के खिलाड़ियो ने देहरादून से पदक जीतकर किया नाम रोशन

चित्र
चौथे इंटरनेशनल कॉम्बैट गेम्स मे सहारनपुर के खिलाड़ियो ने देहरादून से पदक जीतकर किया नाम रोशन , सहारनपुर पहुँचे विजेता खिलाड़ियो का स्टेडियम में हुआ जोरदार स्वागत सहारनपुर : उत्तराखंड में तीन दिवसीय चौथे इंटरनेशनल कॉम्बैट गेम्स मे सहारनपुर के खिलाड़ियो ने झंडा गाड़ दिए - इस अवसर पर जिला स्पोर्ट्स कमेटी ऑफ सहारनपुर के सचिव मौ. मुस्तकीम अंसारी ने बताया कि तीन दिवसीय चतुर्थ इंटरनेशनल कॉम्बैट गेम्स ( ताइक्वांडो, कराटे, ग्रेपलिंग कुश्ती, मिक्स मार्शल आर्ट ) 2024 में सहारनपुर के 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया- सचिव मौ. मुस्तकीम अंसारी ने बताया कि इंटरनेशनल कॉम्बैट गेम्स मे अब्दुल रहमान ने अंडर -12 आयु वर्ग के 32 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, जोया गौर अंडर-13 आयु वर्ग के 30 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, आदित्य शर्मा ने अंडर -16 आयु वर्ग के 95 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, श्रीधर कपिल ने अंडर-16 आयु वर्ग के 40 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, आदित्य कुमार ने अंडर-15 आयु वर्ग के 59 किलोग्राम में कांस्य पदक, वंश चौधरी अंदर-17 आयु वर्ग के 70 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, सिद्धार्थ दीक्षित ने...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: