सुहागरात की रात दूल्हा दुल्हन की मौत से परिवार में पसरा मातम

सुहागरात की रात दूल्हा दुल्हन की मौत से परिवार में पसरा मातम 

परिवार के लोग शादी के बाद कर रहे थे प्रीतिभोज की तैयारी, सुहागरात की रात के बाद कमरे से नहीं निकले दूल्हा दुल्हन, जब दरवाजा खुला तो देखते ही सब हुए स्तब्ध और परिवार में छाया मातम
यह दिल दहला देने वाला मामला उत्तर प्रदेश अयोध्‍या के थाना कैंट के सहादतगंज मुरावन टोला की है. यहां के एक घर में हर कोई शादी की खुशियां मना रहा था. खुशी के मौके पर पूरे घर को शानदार ढंग से सजाया गया था. परिवार के लोग शादी के बाद प्रीतिभोज की तैयारी कर रहे थे. हालांकि सुबह सात बजे तक जब दूल्‍हा-दुल्‍हन का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ. घरवालों ने दरवाजा खटखटाया. हालांकि कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद घबराए परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया और कमरे में उन्‍होंने जो देखा उससे उनके होश उड़ गए. कमरे में दुल्हन बिस्तर पर मृत पड़ी थी तो दूल्हा छत के हुक से लटका हुआ था. आनन फानन में पुलिस और लड़की के घरवालों को सूचना दी गई. साथ ही तुरंत दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद ही परिवार में मातम छा गया है.

दूल्‍हे के भाई दीपक ने बताया कि हम लोग सब्‍जी लेने के लिए मंडी चले गए थे. मंडी में ही घर से फोन आया कि जल्‍दी आओ. यहां आए तो देखा कि प्रदीप फांसी पर लटका है. उन्‍होंने बताया कि परिवार में किसी भी तरह की कोई नाराजगी नहीं थी। सात मार्च को प्रदीप की शादी हुई थी और आठ मार्च को दुल्हन की विदाई हुई थी. आज उनके रिसेप्शन की तैयारी चल रही थी, लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया. बेटी की मौत की खबर सुनकर मां का रो-रोकर बुरा हाल है.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा हो पाएगा। एसएसपी राज करण ने बताया कि पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. यह आत्महत्या है या फिर कोई और वजह यह पोस्‍टमार्टम की रिपोर्ट के आने के बाद ही साफ हो पाएगा.


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर