युवक ने जहर खाकर की आत्म हत्या, ठहराया दो दोस्तों को जिम्मेवार

युवक ने जहर खाकर की आत्म हत्या, ठहराया दो दोस्तों को जिम्मेवार

वीडियो में युवक ने साफ तौर पर दो युवकों पर कर्ज की रकम को लेकर दवाब बनाने की बात कही है। बताया जाता है कि रवि के पिता किसान और दादा सेना से रिटायर्ड हैं। कटनी एएसपी संतोष डेहरिया ने कहा कि जहर खाने से युवक की मौत की खबर मिली है। उसका पोस्टमार्टम सिहोरा में हुआ है। मर्ग डायरी मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी और परिजनों के बयान के आधार पर दोषियों के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि यह मामला कटनी जिले के स्लीमानाबाद थाना क्षेत्र चारगांवा का है, यहाँ 22 वर्षीय युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।मृतक रविदास सिंह के दोस्त अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि उसने अपने गांव के पहाड़ी क्षेत्र में जाकर पहले जहर का सेवन किया और वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा फिर फोन पर बताया कि उसने जहर खा लिया है। फोन के बाद मृतक युवक के दोस्त और उसके परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक ने जहर का सेवन के पहले मोबाइल पर वीडियो बनाते हुए कहा कि मम्मी-पापा सॉरी, मेरा आर्मी में सिलेक्शन हो गया है और इसके बाद भी आज मैं मर रहा हूं। वीडियो में मृतक ने दो युवकों सुजीत कुशवाहा एवं एक अन्य से 22 हजार रुपये का कर्ज लिया था लेकिन जब उसका आर्मी में चयन हो गया तो कर्जदार युवकों द्वारा उससे 22 हजार रुपये की बजाय डेढ़ लाख रुपए की मांग की जाने लगी। इसके अलावा माता-पिता से अलग से 40 हजार रुपयों की डिमांड की जा रही थी। पिछले कुछ दिनों से मोबाइल पर चेटिंग करते हुए उस पर रुपये दिये जाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था, जिससे परेशान होकर जहर का सेवन कर लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन