राज्य स्तरीय इंटर डाइट खेल प्रतियोगिता का आज पुलिस मैदान बारगाह में आगाज

राज्य स्तरीय इंटर डाइट खेल प्रतियोगिता का आज पुलिस मैदान बारगाह में आगाज

चंबा समाचार

चंबा(जितेंद्र खन्ना):-  राज्य स्तरीय इंटर डाइट खेल प्रतियोगिता का आज पुलिस मैदान बारगाह में आगाज हो गया है। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपस्वाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने ध्वजारोहण करने के साथ-साथ मार्च पास्ट की सलामी भी ली। 

इस मौके पर डाइट की जिला उप शिक्षा निदेशक कमलेश ठाकुर ने उपायुक्त चम्बा को शॉल व टोपी पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए करीब 352 प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाएंगे। इस दौरान 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर व 800 मीटर दौड़ सहित रिले रेस, बैडमिंटन, कबड्डी, वालीबॉल, डिस्कस थ्रो, शतरंज, टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। 

विजेताओं को प्रतियोगिता के समापन समारोह में पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस मौके पर उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपस्वाल ने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। 

उन्होंने कहा कि जीत और हार खेल के दो अलग-अलग पहलू हैं। हार से निराश ना होकर और अधिक मेहनत करने में जुट जाएं। कठिन परिश्रम से सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया। 

इससे पहले डाइट चम्बा की प्रशिक्षु छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर शिक्षा उपनिदेशक भाग सिंह व बलबीर सिंह, जल शक्ति विभाग की अधीक्षण अभियंता राजेश मोंगरा सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल