नए मुख्यमंत्री कार्यालय पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले—₹50 करोड़ कार्यालय के लिए, लेकिन सेंटर यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस के लिए ₹20 करोड़ नहीं
नए मुख्यमंत्री कार्यालय पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले—₹50 करोड़ कार्यालय के लिए, लेकिन सेंटर यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस के लिए ₹20 करोड़ नहीं शिमला : गायत्री गर्ग / हिमाचल प्रदेश में नए मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्माण को लेकर भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय पर खर्च होने वाली राशि और सरकार की प्राथमिकताओं को लेकर सवाल उठाए हैं। सुधीर शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को सचिवालय में नया कार्यालय मिल रहा है, जिसके निर्माण पर करीब ₹50 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में किसी मुख्यमंत्री के कार्यालय के निर्माण पर इतनी बड़ी राशि खर्च किए जाने का उदाहरण सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर संसाधनों की कमी की बात करती है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के कार्यालय पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सुधीर शर्मा ने सरकार से सवाल किया कि विकास और शिक्षा से जुड़े कार्यों के लिए धन की कमी क्यों बताई जा रही है। सेंटर यूनिवर्सिटी...